..................... शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को ऐसे किया बर्थडे विश, वीडियो और तस्वीरें Sidharth shukla Birthday shehnaaz gill wishes at midnight watch video and pics - Hindi Filmibeat

VIDEO आधी रात को शहनाज गिल ने अपने सिद्धार्थ को ऐसे किया बर्थडे विश, सिडनाज सुपरहिट

बिग बॅास 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला आज 40 साल के हो गए हैं। 12 अक्टूबर 1980 को सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में हुआ। वैसे सिद्धार्थ शुक्ला की लोकप्रियता बिग बॅास शो के पहले भी रही है। लेकिन उनके फेम में चार चांद लगाया है बिग बॅास 13 ने। खासकर शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी।

दोनों को शो के दौरान से लेकर एक साल बीत जाने तक अभी भी उसी स्तर का प्यार अपने फैंस से मिलता रहा है। हाल ही में शहनाज और सिद्धार्थ का नया म्यूजिक वीडियो भी सामने आया। लेकिन जब बात सिद्धार्थ के जन्मदिन की हो तो भला शहनाज ये मौका कैसे छोड़ सकती हैं।

Sidharth shukla ,Bigg Boss, shehnaaz gill

सिद्धार्थ के 40 वें जन्मदिन पर शहनाज ने केक कट करके उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान का एक वीडियो भी शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह हस्ते हुए हुए कहती हैं कि हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ...इस पर सिद्धार्थ प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं कि ओके...अच्छा ऐसा है क्या, सही है...थैंक यू।

इस पर शहनाज कहती हैं ओके। दोनों का ये वीडियो मिड नाइट से छाया हुआ है। फिलहाल सिद्धार्थ के इस खास जन्मदिन पर एक बार फिर से इस खूबसूरत प्यारी जोड़ी यानी कि सिद्धार्थ और शहनाज मतलम सिडनाज की वो तस्वीरें दिखाते हैं जो कि सबसे अधिक पसंद की जाती है। जिसमें दिखता है दोनों का दोस्ती वाला प्यार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X