Shehnaaz Gill का रुला देने वाला पोस्ट, Sidharth Shukla की तस्वीर देख बोलीं- मैं तुमसे...

Shehnaaz Gill on Sidharth Shukla Birthday:सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस और उनकी सबसे करीबी दोस्त शहनाज गिल आज उनका जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का आज 12 दिसंबर को 42 वां जन्मदिन है। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का रिश्ता दुनिया को पता है। बिग बॅास 13 के दौरान एक अजनबी के तौर पर दोनों की मुलाकात हुई। शो में हालात ऐसा बन गया कि सिद्धार्थ बिग बॅास के किंग और शहनाज बिग बॅास की क्वीन बन गईं। सिद्धार्थ के निधन पर शहनाज गिल ने अपना प्यार बरसाते हुए फिर से यह जाहिर कर दिया है कि उनकी जगह एक्ट्रेस की जिंदगी में कोई भी नहीं ले सकता है। इस मौके पर शहनाज गिल ने अपने खास दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के लिए इंस्टाग्राम पर ढेर सारा प्यार दिखाया है। साथ ही केक कट करके उनका जन्मदिन भी शेयर किया हुआ है।

शहनाज गिल ने शेयर की सिद्धार्थ की फोटो
सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन पर पिछली बात की तरह इस बार भी शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ की बिग बॅास 13 से जुड़ी एक फोटो शेयर की है। तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा है कि मैं तुमसे फिर से मिलूंगी। 12 12।

शहनाज ने काटा सिद्धार्थ का बर्थडे केक
एक्ट्रेस ने सिर्फ कुछ लाइन से जाहिर कर दिया है कि उनके जीवन में सिद्धार्थ की कमी कोई नहीं भर सकता है। इस पोस्ट पर सिडनाज फैंस ने अपना रिएक्शन दिया है। हर किसी ने इस तस्वीर और कैप्शन के लिए हार्ट वाली इमोजी शेयर की है।

शहनाज के साथ सिद्धार्थ की फोटो
शहनाज गिल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिद्धार्थ के जन्मदिन का सेलिब्रेशन दिखाया है। उन्होंने एक केक काटा है जिस पर सिड 12 12 लिखा हुआ है। अपनी दूसरी स्टोरी में उन्होंने सिद्धार्थ की बिग बॅास की तस्वीर शेयर करते हुए ढेर सारे हार्ट इमोजी शेयर किए हैं।

शहनाज ने लुटाया सिद्धार्थ के लिए प्यार
इसके अलावा एक तस्वीर में शहनाज और सिद्धार्थ का हाथ दिखाई दे रहा है। एक अन्य तस्वीर में शहनाज ने अपनी गोदी के पास सिद्धार्थ शुक्ला को बिठा रखा है। शहनाज और सिद्धार्थ की यह सारी फोटो बिग बॅास के घर के भीतर की ही हैं।

ये तुम्हारे लिए सिद्धार्थ शुक्ला- शहनाज गिल
आपको बता दें कि सिद्धार्थ की कमी और मौजूदगी शहनाज के जिंदगी में क्या रही है, यह हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्मफेयर पुरस्कार के दौरान बताया था। शहनाज ने अपना पुरस्कार सिद्धार्थ को डेडिकेट किया। उन्होंने स्टेज पर से कहा था कि मैं एक बंदे को थैंक यू बोलना चाहती हूं। थैंक यू मेरी लाइफ में आने के लिए। और मेरे पर इतना इनवेस्ट किया कि आज मैं यहां तक पहुंची हूं। ये तुम्हारे लिए सिद्धार्थ शुक्ला।


Click it and Unblock the Notifications











