ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी पर सिद्धार्थ शुक्ला का दहला दिल- लोग मर रहे हैं, कितना नीचे गिर चुके हैं
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच सोशल मीडिया पर अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग को लेकर मामला काफी गंभीर है। देश के कई शहरों से ऐसी अपडेट सामने आ रही है जहां पर ऑक्सीजन सिलेंडर से जुड़ी कई अपडेट सामने आ रही हैं।
ऐसे में अभी तक कई स्टार्स ऐसे हैं जो कि कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज में आ रही कमी को लेकर पोस्ट कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में बिग बॅास के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला भी शामिल हो गए हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला ने उन लोगों को लताड़ लगाई है जो कि इसकी कालाबाजारी कर रहे हैं और पैसे कमा रहे हैं। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला ने उन लोगों पर निशाना साधा है जो ऑक्सीजन सिलेंडर से मुनाफा कमाने के पीछे हैं।


Click it and Unblock the Notifications