Habit Song: सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी गाना, Video में शहनाज गिल का रोया दिल, अधूरे सिडनाज
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का साथ में आखिरी गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को देख कर लगता है कि जिस मस्ती और रोमांस के साथ इस गाने की शूटिंग की गई थी वो सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज गिल और सिडनाज के फैंस के लिए अब दर्द भरी सिर्फ याद बन कर रह गई है।
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ने इस गाने की पूरी शूटिंग नहीं की थी। इस तरह इस अधूरे गाने को शहनाज गिल ने अपने दर्द के साथ इस म्यूजिक वीडियो में पूरा किया है। इस गाने का टाइटल है हैबिट। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के इस गाने को पूरा करने के बाद इसे रिलीज किया जाना था।

लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला के निधन ने शहनाज गिल के साथ इस गाने को भी हमेशा के लिए अधूरा कर दिया है। सिद्धार्थ शुक्ला के इस अधूरे गाने को मेकर्स ने इसी तरह रिलीज करने का फैसला किया। जहां पर एक तरफ शहनाज गिल के साथ मस्ती करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर इस गाने की लाइन को गाते हुए शहनाज गिल का दर्द उनकी आंखों में साफ दिखाई देता है।

सिडनाज के फैंस भावुक
हर सिडनाज के फैंस के लिए यह गाना रोमांटिक नहीं बल्कि दर्द भरा हो गया है। गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है। इस गाने में में शूटिंग के क्लिप्स को जोड़ा गया है। एक तरफ हंसते हुए शूटिंग के बीच शहनाज के साथ मस्ती करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला दिख रहे हैं तो दूसरी तरफ शहनाज गिल काफी भावुक नजर आ रही हैं। बिग बॅास 13 की सुपरहिट जोड़ी शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी दोस्ती को जिस तरह शो के बाद भी जारी रखा वो सभी के लिए यादगार बन गया।

हमारे किंग और क्वीन को ढेर सारा प्यार
अब इस गाने को देखने के बाद फैंस ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने लिखा है कि हमारी आदत हमारी जान सिडनाज। हमारे किंग और क्वीन को ढेर सारा प्यार। एक फैन ने यह भी लिखा है कि सिद्धार्थ शुक्ला याद आ रही है तेजी आजा अपनी शहनाज के पास।एक यूजर ने लिखा है कि शहनाज गिल यह हम सभी सिडनाज के फैंस की तरफ से मैसेज है कि हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं और तुम्हें हमेशा सपोर्ट करते रहेंगे।

जिंदगी सब कुछ ले लिया
एक फैन ने लिखा है किहम आपके लिए हमेशा खड़े रहेंगे। वहीं एक फैन ने वीडियो में से शहनाज गिल की भावुक तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है कि तेरी नजरों ने दिल पर किया जो असर। एक अन्य फैन ने लिखा है कि उस रात ने उसके सपने, उसकी खुशी उसकी जिंदगी सब कुछ ले लिया। एक फैन ने लिखा है कि इस गाने ने सभी को बहुत रूला दिया है।


Click it and Unblock the Notifications