Bhula Dunga Song: शहनाज से सिद्धार्थ शुक्ला ने किया बेपनाह प्यार, सुपरहिट, देखते रह जायेंगे
बिग बॅास 13 की लोकप्रिय जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का म्यूजिक वीडियो भुला दूंगा रिलीज कर दिया गया है। गाने में सिडनाज के बीच के रोमांस को देखकर आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। इस गाने को दर्शन रावल ने गाया है और पुनीत जे पाठक ने इसे कोरियोग्राफ किया है। वे इस म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर भी हैं।
इस वीडियो में भी आपको सिडनाज के बीच की केमिस्ट्री और रोमांस देखने को मिलेगा। कई ऐसे सीन्स हैं जो बिग बॅास 13 की याद दिलाते हैं। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इस म्यूजिक वीडियो में दोनों की जोड़ी सुपरहिट है। आपको बता दें कि शहनाज गिल ने हाल ही में मुझसे शादी करोगी में इस बात का ऐलान किया है कि वह सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार करती हैं ।

उनके अलावा वह किसी और को अपने दिल में जगह नहीं दे सकती हैं। हालांकि सिद्धार्थ ने अभी तक अपने प्यार का ऐलान नहीं किया है। लेकिन इस वीडियो में शहनाज के लिए सिद्धार्थ का प्यार देखते ही बनता है। इस बीच आपको ये भी बता दें कि एक बार फिर से कलर्स चैनल पर बिग बॅास 13 दिखाया जा रहा है।
कोरोना वायरस के चलते फैंस के एंटरटेनमेंट के लिए फिर से इसे टेलीकास्ट किया जा रहा है। फिलहाल चलिए आपको ये वीडियो दिखाते हैं,साथ ही शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की 5 बेस्ट तस्वीरें.. और म्यूजिक VIDEO


Click it and Unblock the Notifications