रश्मि देसाई के प्यार में डूब गए सिद्धार्थ शुक्ला, अनदेखा Video देख फैंस ने कहा शादी कर लो
दिल से दिल तक से लेकर बिग बॅास 13 तक। रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा रही। खबर तो ये भी थी कि दोनों के बीच अफेयर भी रह चुका है। हालांकि बिग बॅास के दौरान ये कभी खुलकर सामने नहीं आया। बिग बॅास घर के अंदर से लेकर बाहर तक हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच ऐसा कौन सा रिश्ता रहा है?
जो दोनों की दुश्मनी में भी कई बार प्यार झलक आता है। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज के पूछने पर भी कभी अपने और रश्मि के रिश्ते पर कोई टिप्पणी नहीं की।शो के दौरान रश्मि कई बार इस तरफ इशारा दे चुकी हैं कि दोनों के बीच खास दोस्ती रह चुकी है। खैर बिग बॅास तो खत्म हो चुका है।

लेकिन दोनों के प्यार से भरा हुआ उनका ये रोमांटिक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो कि उनके शो दिल से दिल तक के एक एपिसोड का है। इस शो में दोनों ने पति-पत्नी की भूमिका निभाई। दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई।
दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, फैंस ने वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा है कि ये दोनों एक दूसरे के लिए बने हुए हैं। इन दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। इस बीच आपको वो तस्वीरें दिखाते हैं जिसे देखकर आप भी कह देंगे कि ये दोनों के बीच रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ रोमांस रहा है। देखिए दोनों की अनदेखी रोमांटिक तस्वीर और VIDEO


Click it and Unblock the Notifications











