सिद्धिविनायक टीवी शो की स्टार फरनाज शेट्टी आग की लपेट में,बड़ा हादसा,VIDEO
Recommended Video

साल 2017 में कई एक्ट्रेस सेट पर हादसे का शिकार हुई थे। लेकिन इस बार ये वीडियो आपकी आंखें खोल कर रख देगा। वैसे अक्सर किसी भी खतरनाक सीन को करने के लिए बॅाडी डबल का इस्तेमाल किया जाता है।
कई बार स्टार ऐसा करने से इंकार कर देते हैं। इस फेहरिस्त में अब नया नाम फरनाज शेट्टी का जुड़ गया है। हाल ही में फरनाज की एंट्री एंड टीवी के शो सिद्धिविनायक में हुई है। इस शो में इससे पहले फायर सीन फिल्माया गया है।

इस शो की मुख्य लीड फरनाज आग की लपेट में आने से बच गई। जी हां, हुआ यूं कि एक सीन के दौरान फरनाज को अपने कपड़ों में आग लगानी थी। उन्होंने इस सीन के लिए किसी भी बॅाडी डबल का इस्तेमाल करने से मना कर दिया।
इस सीन को उन्होंने खुद फिल्माया। इस सीन का वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।यकीन मानिए आग की यह लपेट देखकर आप भी डर जायेंगे। हालांकि सीन के दौरान फरनाज ने बड़ी ही बहादुरी से इस सीन को पूरा किया। यहां देखिए इस सीन का खतरनाक वीडियो..
वैसे कई बार देखा गया है कि सेट पर लीड एक्टरों को बड़े हादसे का शिकार होना पड़ता है। कई बार एक्टर शूटिंग के दौरान अपनी जान को बचाते हुए नजर आते हैं। ऐसे कई एक्टर हैं जो शूटिंग के दौरान अपनी जान गंवाने से बचे हैं। यहां देखें उनकी एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications











