बालिका वधु में 5 साल का लीप, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला की होगी छुट्टी

'बालिका वधु' में शिव का किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला जल्द ही शो को टाटा बॉय बॉय करने वाले हैं। अब सिद्धार्थ शो को छोड़ रहे हैं या शो से उन्हें निकाला जा रहा है, इस बात पर फिलहाल थोड़ा पर्दा है। सिद्धार्थ तीन साल से इस शो में काम कर रहे हैं। लेकिन अब उनके किरदार को मार दिया जाएगा।

Siddharth Shukla

इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि 'बालिका वधु' पांच साल का लीप लेने वाला है। मतलब, सीरियल की कहानी अब पांच साल आगे बढ़ा दी जाएगी। आनंदी के जुड़वां बच्चे होने के बाद शो में लीप दिखाया जाएगा। और इसी के साथ शिव के किरदार को भी मार दिया जाएगा। इस बारे में सिद्धार्थ का कहना है कि, उन्होंने तीन साल तक शो में काफी अच्छा समय गुजारा है। यह काफी लंबी जर्नी रही है। इस रोल के लिए सिद्धार्थ को काफी सराहना भी मिली। लेकिन अब सिद्धार्थ और प्रोडक्शन हाउस के बीच बात हो चुकी है।

गौरतलब है कि, सिद्धार्थ से पहले भी कई ऐक्टर शो छोड़कर जा चुके हैं। यहां तक की सीरियल के मुख्य किरदार तक कई बार बदल चुके हैं। बहरहाल, सिद्धार्थ ने शो की आगे की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया। अब देखना है कि क्या पब्लिक डिमांड के बाद वह शो में फिर से नजर आते हैं या नहीं। सिद्धार्थ यशराज बैनर की तीन फिल्मों के बॉण्ड में भी बिजी हैं। 2014 में हम उन्हें हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया में देख चुके हैं।

वैसे, दूसरी ओर यह भी खबर है कि सिद्धार्थ को काम में देर से आने और अनप्रोफेशनलिज्म दिखाने की वजह से शो से बाहर निकाल दिया गया है। हालांकि सच क्या है, यह तो सिद्धार्थ ही बता सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X