23 की उम्र में इस एक्टर ने बनाया खुद का आलीशान घर, सिद्धार्थ के परिवार संह जगराते में शामिल हुई शहनाज

Siddharth Nigam New House: टीवी इंडस्ट्री में ऐसे काफी सारे सितारे हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र में इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई। इस लिस्ट में सिद्धार्थ निगम का भी नाम शामिल है और आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ 23 साल की उम्र में माया नगरी में अपने सपनों का आशियाना बना लिया है। हाल ही में उन्होंने नए घर में परिवार के साथ में धूमधाम से गृह प्रवेश भी किया।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि सिद्धार्थ निगम ने घर के गृह प्रवेश के बाद में जगराता भी करवाया है। उन्होंने नए घर में हुई पूजा की तस्वीरों को भी अपने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया। इस खास मौके पर शहनाज गिल से लेकर राघव जुयाल और पारस कलनावर जैसे सितारे सिद्धार्थ की खुशियों में शामिल भी हुए।
सिद्धार्थ निगम को मां और भाई अभिषेक के साथ में भक्ति में डूबे हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने अपने नए घर के लिए देवी मां का शुक्रिया अदा किया। जिस तरीके से बड़े-बड़े सितारों के साथ में सिद्धार्थ ने अपने नए घर के जश्न को मनाया है उससे तो साफ पता चलता है कि उन्होंने सिर्फ पैसा ही नहीं बल्कि प्यार भी कमाया है।
सिद्धार्थ निगम ने जो तस्वीरों को शेयर किया है उसमें घर की इनसाइड झलक भी देखने को मिल रही है। तस्वीरों से पता चलता है कि घर काफी ज्यादा लग्जरियस और खूबसूरत है। इतना ही नहीं तस्वीरों से तो यह भी पता चल रहा है कि उनके इस घर की कीमत करोड़ों में होगी। शहनाज और राघव जुयाल को साथ में देखकर फैंस भी काफी इंप्रेस हो गए हैं।
दरअसल आपको बता दें कि अब फैंस का मानना है कि राघव और शहनाज दोनों ही रिलेशनशिप में है। हालांकि सिद्धार्थ ने अपने घर की तस्वीरों को शेयर चाहने वालों से ढेर सारी बधाइयां बटोरी। उन्होंने साल 2014 में महाकुंभ सीरियल से टीवी डेब्यू किया था। बाद में उन्हें चंद्र नंदिनी और चक्रवर्ती अशोक सम्राट जैसे शोज में देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











