Inside Photos: 23 साल के एक्टर के मुंबई में खरीदा करोड़ का सपनो का आशियाना, मां संग किया गृह प्रवेश

Siddharth Nigam

Siddharth Nigam New House: टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के बलबूते पर अपनी एक खास पहचान बनाई है और आज के समय पर लोगों के बीच में भी वह छाए रहते हैं। आज हम आपको टीवी के मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ निगम के बारे में बताने वाले हैं जो कि आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिद्धार्थ निगम सिर्फ 23 साल के हैं और अब हाल ही में उन्होंने मुंबई में अपने सपनों का आशियाना भी बना लिया है। इतना ही नहीं है हाल ही में उन्होंने अपने नए घर में परिवार के साथ में धूमधाम से गृह प्रवेश भी कर लिया। घर की इनसाइड तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने एक नोट भी लिखा।

सिद्धार्थ निगम ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि "सपनों के शहर मुंबई में मेरा सपना पूरा हो गया है और हमने एक नया घर भी ले लिया है। नए घर में हमने गृह प्रवेश से लेकर कलश पूजा और रुद्राभिषेक भी करवा लिया है। यह सिर्फ एक नहीं बल्कि कई सालों की कड़ी मेहनत है। मैं और मेरा भाई हमेशा से ही मन को इस तरीके से घर देना चाहते थे जो वह डिजर्व करती है।"

सिद्धार्थ निगम आगे लिखते हैं कि "नए घर में उन्हें टहलता हुआ देखकर बहुत ज्यादा अच्छा लग रहा है और यह हमारी जर्नी से लेकर संघर्ष की कहानी को भी दर्शा देता है। सभी के आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। सिटी का ड्रम में यह एक नई शुरुआत है और जहां पर हम अपने कई सपनों को रियलिटी में भी बदलने वाले हैं।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिद्धार्थ निगम 2014 में टीवी पर महाकुंभ सीरियल से डेब्यू कर चुके हैं। बाद में उन्हें चक्रवर्ती अशोक सम्राट से लेकर चंद्र नंदिनी जैसे मशहूर सीरियल्स में देखा जा चुका है। हालांकि टीवी के अलावा वह धूम 3 और किसी का भाई किसी की जान जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: siddharth nigam
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X