बिग बॉस 5 में आज होगी सिद्धार्थ की इंट्री, पूजा पर करेंगे कमेंट

Siddharth
बिग बॉस 5 के घर का मौसम एमटीवी वीजे सिद्धार्थ भारद्वाज की इंट्री के बाद कुछ ज्यादा ही गर्माने वाला है। गुलाबों के जाने के बाद आज महक और सोनाली में विवाद होगा है। वैसे भी महक सोनाली को पसंद नहीं करती और आज वह पूजा की साइड लेकर सोनाली से झगड़ा करने वाली हैं।

इसके बाद इस घर में सिद्धार्थ भारद्वाज आएंगे वो मास्क लगाए और गुलाब लिए वे हाउसमेट्स को नींद से जगाते हुए दिखाई देंगे। जैसे ही चेहरे से नकाब उतरेगा हर किसी के दिमाग में एक ही सवाल आएगा कि आखिर यह इस घर में क्या कर रहा है। अब जूही से विदा, सिद्धार्थ की खोज खबर लेती हैं।

सिद्धार्थ ने इस घर में प्रवेश करने के साथ ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। उन्होंने पूजा मिश्रा पर ही निशाना साधा इसके चलते पूजा वॉशरूम की ओर चली जाती है जहां पर वो अमर और श्रद्धा से इस बारे में बा करती हैं। आते ही सिद्धार्थ पूजा बेदी के साथ फ्लर्ट करने में लग जाते हैं।

इसके बाद बिग बॉस सभी को रागेश्वरी के सीक्रेट टास्क के बारे में बात करते हैं। लेकिन रागेश्वरी इस काम को पूरा नहीं कर पाती हैं इसके लिए बिग बॉस उनको सजा देना चाहते हैं यह सुनकर सभी को आश्चर्य हो जाता है फिर रागेश्वरी की तरफ से पूजा बेदी बिग बॉस से बात करती हैं।

इसके बाद आज ही लक्ष्मी और महक का भी झगड़ा होता है, पूजा मिश्रा अपने व्यवहार के लिए महक से माफी मांगती है। पूजा मिश्रा जब घर के काम कर रही होती हैं तब सिद्धार्थ, पूजा के पास उसकी तारीफ करने पहुंच जाते हैं।

वैसे कुछ भी हो सिद्धार्थ का इस घर में आना और पहले ही दिन से पूजा के साथ पंगा लेना यह सब इसी बात की ओर इशारा करते हैं कि वो काफी सोचकर और टीआरपी गेन करने के ही मकसद से इस घर में आने को तैयार हुए हैं। आगे के सिद्धार्थ इस घर में क्या खेल रचाते हैं वो आगे आने वाला शो ही बता पाएगा...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X