..................... Siddhant Karnick Megha Gupta get married see their first look - Hindi Filmibeat

गुपचुप तरीके से की इस कपल ने शादी..सामने आया FIRST LOOK!

By Shivani Verma

टेलिवीज़न की दुनिया से पिछले कई दिनों से कपल्स की शादियों को लेकर काफी खुशखबरियां सामने आई हैं। इसी के साथ एक और कपल भी आपके लिए खुशखबरी लेकर सामने आया है। सिद्धांत कार्णिक अपनी गर्लफ्रेंड मेघा गुप्ता शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए।

Couple

आपको बता दें कि आपने इन दोनों को टीवी के शो 'एक था राजा एक थी रानी' में देखा था। सिद्धांत कार्णिक लंबे समय से अपनी गर्ल फ्रेंड मेघा गुप्ता के साथ रिलेशन में थे। दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया जगत में लगातार आती रही हैं।

आ रहा एकता कपूर का नया शो, इस सीरियल को करेगा रिप्लेस!

हालांकि दोनों ने अपनी रिश्ते को मीडिया से काफी छुपा कर रखा था। लेकिन कुछ दिनों पहले ही दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया के सामने आ गयी थीं। हाल ही लेकिन उन्होंने सारी अफवाहों को विराम देते हुए सगाई कर ली थी। अब नई खबर ये है कि दोनों ने 16 अगस्त को शादी कर ली।

आ रहा एकता कपूर का नया शो, इस सीरियल को करेगा रिप्लेस!

फिलहाल इस नए जोड़े की बस एक ही तस्वीर हासिल हो पाई है, जिसमें दोनों नए-नवेले शादी के जोड़े में दूल्हा दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं। मेघा और सिद्धांत पहली बार विवियन डिसेना की बर्थ डे पार्टी में मिले थे और वही से इनके मिलने-मिलाने का सिलसिला शुरू हुआ था।

आपको बता दें कि इन दोनों ने फिलहाल कोर्ट मैरिज की है, क्योंकि पिछले ही दिनों मेघा के पिता का देहांत हुआ था। इन दोनों ने कहा है कि शादी की पार्टी फिर कभी रखी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X