VIDEO : दूसरे पति से अलग होने के बाद श्वेता तिवारी के बेटे को लगा सदमा, बोलीं- वो ऐसी-ऐसी बातें करता है कि...

Shweta Tiwari's son reyansh kohli got shocked: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) 'कसौटी जिंदगी की' (Kasauti Zindagi Ki) सीरियल से सभी को अपना दीवाना बना लेने वाली श्वेता तिवारी इतनी पॉपुलर हैं कि आज भी हर घर में प्रेरणा के नाम से जानी जाती हैं। बता दें कि श्वेता तिवारी की प्रोफेशनल लाइफ जितनी लाइमलाइट में आई थी उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रही है। बता दें कि श्वेता तिवारी ने साल 1998 में राजा चौधरी से शादी की थी। दोनों की शादी के बाद एक बेटी भी हुई (पलक तिवारी) लेकिन रिश्तों में दरार इतनी पैदा हो गई कि दोनों ने साल 2007 में अलग होने का फैसला किया। श्वेता ने उस समय राजा पर मारपीट का आरोप लगाया था।
राजा से अलग होने के बाद श्वेता ने 13 जुलाई साल 2013 को अपने बॉयफ्रेंड अभिनव कोहली से शादी रचाई थी। दोनों की शादी बस शुरुआत के कुछ ही साल ठीक चल पाई। अभिनव से बेटा होने के बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। श्वेता ने अभिनव से भी अलग होने का फैसला किया, लेकिन दोनों के बीच बेटे रेयांश की कस्टडी के लिए जमकर बवाल हुआ था। रेयांश को अपने साथ रखने के लिए श्वेता को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा था क्योंकि एक्ट्रेस के मुताबिक अभिनव ने श्वेता को टॉर्चर करना शुरू कर दिया था। हालांकि अभी रेयांश श्वेता के पास है, लेकिन अभी भी उनकी लाइफ पहले जैसी नहीं हो पाई है।
श्वेता तिवारी का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में श्वेता अपने बेटे का हाल बताती हैं। श्वेता कहती हैं उनका बेटा 7 साल का हो गया है पर वो ऐसी-ऐसी बातें करता है वो ऐसी-ऐसी चीजें बोलता है। वो जिस तरह चुप रहता है वह अच्छा नहीं है पर अब जो है वो है अब क्या कर सकते हैं।
बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा उसे पिता की जरूरत है। उसे माता-पिता दोनों का प्यार चाहिए तो वहीं दूसरे ने श्वेता को ट्रोल करते हुए कहा और दो शादी करो तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा माता-पिता लड़ते हैं और फिर तलाक ले लेते हैं, लेकिन बच्चों को सब झेलना पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications