'मुझे इंसान नहीं समझती थी..' श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड ने लगाए गंभीर आरोप, सफल होते ही बदल गई थी एक्ट्रेस!

Raja Chaudhary on Shweta Tiwari- श्वेता तिवारी टीवी का एक ऐसा चेहरा है जो कि किसी पहचान का मोहताज नहीं है। फिलहाल उनकी बेटी पलक तिवारी ने कहर ढाया हुआ है और लगातार काम कर रही हैं।
श्वेता तिवारी की शादी के कुछ सालों के बाद उनके पति राजा चौधरी से उनका तलाक हो गया था। इसके बाद पलक को श्वेता ने ही पाला पोसा है। आए दिन राजा और श्वेता की तलाक को लेकर बातें होती हैं और नए नए खुलासे होते रहते हैं।
तलाक के इतने सालों के बाद राजा चौधरी ने चुप्पी तोड़ते हुए श्वेता तिवारी को लेकर कुछ राज खोले हैं। राजा ने सीधे तौर पर कहा कि सफलता श्वेता के सिर पर चढ़ गई थी और उनके एटीट्यूड पूरी तरह से बदल गया था।
मुझे लगा मैं बैकग्राउंड डांसर हूं...
श्वेता तिवारी के पूर्व पति ने कहा, ''जब वो सफल हो गई तो उसके एटीट्यूड में काफी बदवाल आ गया था। उसने मुझे इंसानों की तरह ट्रीट करना बंद कर दिया था। उस वक्त मुझे ऐसा लगा जैसे मैं बैकग्राउंड डांसर हूं।'' राजा चौधरी के इस बयान के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और श्वेता को खरी खोटी सुना रहे हैं। श्वेता और राजा कई सालों तक साथ रहे थे। राजा ने ये खुलासा हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किए थे। बता दें कि श्वेता तिवारी उस वक्त टीवी की बहुत बड़ी अभिनेत्री बन गईं थीं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
राजा चौधरी के इस खुलासे के बाद श्वेता तिवारी को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''यही होता है जब औरत मर्द से ज्यादा कमाने लगे।'' एक ने लिखा, ''औरतों की परिभाषा।'' एक ने लिखा, ''झूठ बोल रह है.. शराबी है.. कहीं भी मरने पहुंच जाता था क्योंकी उसके पास काम था या ये वेला ईर्ष्या थी इसको..।'' एक ने लिखा, ''ओह..तो वह उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करने लगा...वाह..।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











