तलाक के बाद इन हसीनाओं के सिर चढ़कर बोला बोल्डनेस का खुमार, हॉट फिगर दिखाने का नहीं छोड़तीं मौका

Hot Actresses After Divorce: कहते हैं कि शादी के बाद लड़कियों की जिंदगी बदल जाती है और तलाक के बाद उनकी जिंदगी बिखर जाती है। लेकिन ये कहानी हर किसी के ऊपर फिट नहीं बैठती है। क्योंकि आज हम आपको ऐसी हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो तलाक के बाद और भी बेबाक हो गई हैं।
टीवी जगत में इस वक्त ऐसी कई हसीनाएं हैं, जिन्होंने अपनी बुरी शादी को तोड़कर जीवन में आगे बढ़ने की ठानी है। इन टीवी हसीनाओं की लिस्ट काफी लंबी है और एक तो 27 साल के बच्चों की मां भी है।
श्वेता तिवारी
मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने दो शादियां की थीं। पहली शादी उन्होंने राजा चौधरी के साथ की थी और इस शादी से उन्हें पलक हुई। श्वेता तिवारी ने दूसरी शादी साल 2013 में एक्टर अभिनव कोहली से शादी की थी। इससे उनका एक बेटा है। लेकिन श्वेता तिवारी की दोनों शादी असफल हो गई और अब वो सिंगल मदर बनकर अपनी बच्चों की देखभाल कर रही हैं। श्वेता सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी हॉट फोटोज शेयर करती रहती हैं।
जेनिफर विंगेट
करण सिंह ग्रोवर, जो इस वक्त बिपाशा बसु के पति थे, उनकी शादी मशहूर टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से हुई थी। यह शादी भले ही ज्यादा समय नहीं चल पाई थी, लेकिन जेनिफर ने इस रिश्ते से निकलने के बाद अपना कायाकल्प ही कर दिया। आज वो अपनी हॉट फोटोज से लोगों के दिलों को धड़काती हैं।
रश्मि देसाई
टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई मनोरंजन जगत की काफी बेबाक एक्ट्रेस हैं। रश्मि देसाई ने उतरन में काम किया था और इस शो के दौरान ही उन्हें अपने को-एक्टर नंदीश संधु से प्यार हुआ था। दोनों ने कुछ समय तक डेट किया और फिर साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली। लेकिन एक्ट्रेस की ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और चार साल में ही तलाक हो गया। रश्मि देसाई अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज से फैंस के दिलों को छलनी कर देती हैं।
उर्वशी ढोलकिया
बेहद कम उम्र में शादी करने वाली उर्वशी ढोलकिया ने बेहद कम उम्र में ही तलाक भी ले लिया था। लेकिन इसी दौरान वो दो बच्चों की मां भी बन चुकी थीं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में कई सफल टीवी शोज किए हैं। लेकिन इस तलाक ने उनके आत्मविश्वास को तोड़ा नहीं। वो आज भी अपने हुस्न का परचम आए दिन लहराती नजर आती हैं। उर्वशी ढोलकिया जब भी वेकेशन पर जाती हैं तो वो बिकिनी में अपनी फोटोज जरूर शेयर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications



