बड़े ही शानदार ढंग से हुई श्वेता कि दूसरी शादी
टीवी की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार श्वेता तिवारी की दूसरी शादी रविवार को बड़े ही शानदार ढंग से हुई। शादी की हर रस्में बड़े ही पारंपरिक रूप से संपन्न हुई। जिसे दोनों के परिवार वालों और दोस्तों ने जमकर इंज्वाय किया। श्वेता तिवारी के फैंस भी इस शादी से काफी खुश हैं। सबने श्वेता के भविष्य के लिए मंगल कामना की है।
सात फेरे लेने के बाद श्वेता तिवारी अपने प्यार को एक इज्जत भरा मुकाम दे दिया जिसकी लोग तारीफ किये थक नहीं रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स तो श्वेता की शुभकामनाओं से भरे पड़े हैं। हर किसी को रीयल टाइम में प्रेरणा का दुल्हन बनना बहुत अच्छा लग रहा है।
जहां लोगों ने श्वेता के लिए लिखा है कि श्वेता तुम्हारी शादी का यही समय था । 18 साल में तुमने राजा चौधरी के साथ एक भारी गलती की थी जिसका खामियाजा तुमने हद से ज्यादा भुगत लिया है।
देखें: कौन-कौन पहुंचा श्वेता की शादी में
अभिनव का साथ और शादी तुम्हारी जिंदगी की एक नयी शुरूआत है इसके लिए तुम ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करो। तुम्हारी आने वाली जिंदगी बेहद ही खूबसूरत हो , तुम खुश रहो और आबाद रहो.. यही ख्वाहिश है बस।
गौरतलब है कि अभिनव के साथ श्वेता तिवारी की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी लेकिन राजा चौधरी से उनका साल 2012 में तलाक हो गया था। श्वेता को राजा से 13 साल की बेटी पलक भी है।
आईये आपको दिखाते हैं कि श्वेता शादी के लिबास में कैसी लग रही थीं...


Click it and Unblock the Notifications











