झलक से आउट..श्वेता तिवारी 13 जुलाई को करेंगी शादी
टीवी की दुनिया का बड़ा नाम श्वेता तिवारी भले ही कलर्स के मशहूर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा.. से आउट हो गयी हों और उन्होंने शो में आगे जाने का मौका खो दिया हो लेकिन वह रीयल लाइफ में अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रही हैं। जी हां आप सबकी चहेती श्वेता तिवारी इसी महीने की 13 तारीख को अपने पुरूष मित्र अभिनव कोहली संग शादी करने जा रही हैं।
श्वेता ने अपनी शादी का ऐलान कलर्स के शो झलक दिखला जा 6 के मंच पर ही किया था। शो में सारे प्रतियोगियों को फैमिली थीम दिया गया था जहां श्वेता ने परफार्म किया था और उसके बाद अपनी पहली शादी से 13 साल की बेटी पलक और अभिनव के सामने अपनी शादी के फैसले के बारे में दुनिया को बताया था।
हालांकि श्वेता ने तब कहा था कि उनके दादाजी की तबियत ठीक नहीं हैं इसलिए शादी की डेट्स फिक्स नहीं है लेकिन अब शादी की तारीख पक्की हो गयी है। और इसी महीने की 13 तारीख को श्वेता-अभिनव संग सात फेरे ले लेंगी। श्वेता ने कहा था कि उन्होंने यह फैसला अपनी बेटी पलक से पूछ कर लिया है।
जिस समय श्वेता ने यह ऐलान किया उस समय शो में उनकी बेटी पलक और अभिनेता अभिनव कोहली मौजूद थे। अभिनव ने कहा कि मुझे श्वेता की ओर से सबसे प्यारा गिफ्ट शादी से पहले ही मिल चुका है और वह है बेटी पलक, जो कि मुझे जान से भी ज्यादा प्यारी है।
आईये आपको दिखाते हैं सेक्सी श्वेता तिवारी की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications