श्वेता तिवारी कोरोना पॉज़िटिव, दूल्हा वरूण बडोला पहले से ही क्वारंटीन, रूकी मेरे डैड की दुलहन की शूट
सोनी टीवी के सीरियल मेरे डैड की दुलहन में फिलहाल दोनों लीड एक्टर्स श्वेता तिवारी और वरूण बडोला की शादी का सीक्वंस चल रहा है लेकिन कोरोना के डर से दूल्हा और दुलहन दोनों ही सेट से गायब हो चुके हैं।
शो में गुनीत का किरदार निभाने वाली श्वेता तिवारी कोरोना पॉज़िटिव है। श्वेता ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि वो फिलहाल 2 अक्टूबर तक क्वारंटीन करेंगी।

इस समय शो पर काफी अहम ट्रैक चल रहा है जिसमें श्वेता और वरूण की शादी का सीक्वंस चल रहा है। लेकिन वरूण बडोला पहले से ही क्वारंटीन पर हैं क्योंकि उनकी पत्नी राजेश्वरी कोरोना पॉज़िटिव थीं।
वरूण बडोला अपने दूसरे टेस्ट के निगेटिव आने का इंतज़ार कर रहे हैं जिसके बाद ही वो शूटिंग कर पाएंगे। वहीं श्वेता का दूसरा टेस्ट 27 सितंबर को होगा। हालांकि फिर भी उन्हें 2 अक्टूबर तक क्वारंटीन करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications