अधिक वजन से श्वेता तिवारी के कंधों में था इतना दर्द, बोला- लगा कि सब खत्म हो जाएगा, निराश हो गई थी

By Filmibeat Desk

श्वेता तिवारी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग साउथ अफ्रीका में कर रही हैं। इस शो से जाने से पहले श्वेता तिवारी जिस खास वजह से चर्चा में रही हैं वो है उनकी फिटनेस। श्वेता ने कड़ी मेहनत के साथ अपने वजन को काफी कम किया। श्वेता ने कुछ समय पहले अपनी कई तस्वीरें भी पोस्ट की।

जिसमें उनका बोल्ड लुक देखकर हर कोई हैरान रह गया। लेकिन श्वेता तिवारी के लिए ये सफर आसान नहीं रहा है। उनका वजन 73 किलो हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें शरीर में परेशानी शुरू हो गई थी।एब्स और परफेक्ट बॅाडी पाने के लिए श्वेता तिवारी ने 40 की उम्र में काफी मेहनत की।

Shweta Tiwari

आपको बता दें कि श्वेता ने अपने इस बदलाव का श्रेय बेटी पलक तिवारी को दिया है। श्वेता तिवारी ने पिछले दिनों वजन को लेकर एक इंटरव्यू में बात की।बॅालीवुड बबल को दिए गए इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने बताया कि पलक ने मुझे हिम्मत दी। मैंने वेट ट्रेनिंग शुरू की। फिर मैंने ट्रेनर हायर कर लिया।

दूसरी डिलीवरी के बाद मेरा वजन 73 किलो हो गया था। जब मुझे टीवी शो मिला तो मेकर्स चाहते थे कि मैं वजन कम करूं। मैंने वर्कआउट शुरू किया तो पता चला कि मेरे कंधों में दर्द शुरू हो गया। मुझे लगा मैं कभी वजन नहीं उठा पाऊंगी। मेरे डैड की दुल्हन के समय मेरे कंधे जाम हो गए थे।

मैं निराश हो गई। तब बेटी पलक ने मेरा साथ दिया। गौरतलब है कि श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर बैक टू बैक अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। जहां पर अपने फोटोशूट की तस्वीरों से वह वाहवाही बटोर रही हैं। साथ ही केपटाउन से भी वह खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग से अपनी कई बोल्ड तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X