शादी पर से उठा श्वेता तिवारी का भरोसा- मेरी बेटी को भी मैंने मना कर दिया है,लोग सवाल उठाते हैं
छोटे पर्दे पर एक बार फिर से श्वेता तिवारी की वापसी होने जा रही है। श्वेता तिवारी के लिए बिता साल उनके निजी जीवन के लिए बड़ी सीख रहा है। दूसरी शादी विफल होने के बाद श्वेता ने खुद को हिम्मत के साथ खड़ा किया। बेटी पलक तिवारी ने इसमें उनका साथ दिया। श्वेता ने एक इंटरव्यू में खास तौर पर कहा है कि वह अब फिर से शादी के विचार में यकीन खो चुकी हैं।
साथ ही उन्होंने अपनी बेटी को भी शादी नहीं करने की सलाह दी है। एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में श्वेता तिवारी ने कहा है कि मैं शादी की संस्था में यकीन नहीं रखती हूं। मैं अपनी बेटी को भी शादी नहीं करने के लिए बोलती हूं। वैसे यह उसकी जिंदगी है। मैं उसे निर्देश नहीं दे सकती हूं कि उसे इसे कैसे आगे बढ़ाना है।

लेकिन मैं यह चाहती हूं कि डुबकी लगाने से पहले अच्छी तरह से सोचे। श्वेता ने आगे बोला कि सिर्फ इसलिए कि आप एक रिश्ते में हैं, इसका अंत शादी से नहीं होना चाहिए। श्वेता ने यह भी स्वीकार किया कि हर शादी खराब नहीं होती है, लेकिन वह चाहती हैं कि बिना किसी सामाजिक दबाव के उनकी बेटी वो काम करे, जो उन्हें खुशी दे।

कई लोगों ने मेरी आलोचना की
अपनी दूसरी शादी के अलगाव से मिली आलोचना पर श्वेता का कहना है कि एक आत्मविश्वास से भरी महिला को आक्रामक और अहंकारी जैसे गलत समझा जाता है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो असफल शादियों के लिए मेरी आलोचना करते हैं। कई ऐसे हैं जो कि 3 या 4 बार तलाकशुदा हैं, लेकिन उनके बारे में कोई बात नहीं करता है।

मैंने कभी काम करना बंद नहीं किया
मेरे पास केवल इसी बात का समर्थन है कि मैंने कभी काम करना बंद नहीं किया। आर्थिक तौर पर मैं स्वतंत्र हूं। मैं भगवान से शुक्रिया अदा करती हूं कि एक कामकाजी महिला हूं मैं। आपको बता दें कि श्वेता तिवारी जल्द ही टीवी शो मैं हूं अपराजिता से सिंगल मदर की भूमिका में दिखाई देंगी।

श्वेता तिवारी की शादी
याद दिला दें कि श्वेता की पहली शादी साल 1998 में राजा चौधरी से हुई। तलाक 2007 में हुआ। तीन साल की डेटिंग के बाद श्वेता ने साल 2013 में अभिनव कोहली से शादी की। साल 2016 में बेटे रेयांश का जन्म हुआ। 2019 में श्वेता ने राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया।


Click it and Unblock the Notifications