'बिन बुलाये बाराती' में श्वेता तिवारी करेंगी आयटम नंबर

गौरतलब है कि हाल में कई कार्यक्रमों में श्वेता तिवारी ने टिंकू जिया और मुन्नी बदनाम हुई गाने पर डांस परफॉर्म किया। सीरियल छज्जे छज्जे का प्यार में भी वह डांस परफॉरमेंस देती नजर आयीं, और कॉमेडी सर्कस में भी। इसी दौरान बिन बुलाये बाराती वालों की नजर इन पर गयी और उन्होंने श्वेता को यह काम दे डाला। गौरतलब है कि फिल्म में उन्हें एक मुख्य भूमिका निभाने का भी मौका मिल रहा है।
बिग बॉस के बाद श्वेता को इस बात की उम्मीद थी कि उन्हें किसी बड़ी बॉलीवुड की फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा। लेकिन फिलहाल उन्हें छोटी बजट की फिल्म से ही संतोष करना पड़ रहा है। इस फिल्म में कई फ्लॉप हो चुके सितारे हैं, जिसमें आफताब शिवदसानी,निशा कोठारी के साथ कुल 12 और कलाकार हैं। लेकिन इन सभी बातों से बेचारी मलिल्का को बहुत दुख हुआ है, क्योंकि उनकी हाथों से एक और आयटम सांग निकल गया है।


Click it and Unblock the Notifications











