..................... Shweta Tiwari sizzles in bathroom photos actress shared her uber hot photos on social media - Hindi Filmibeat

42 के उम्र में भी नहीं थम रहा श्वेता की जवानी का जुनून, इस बार बाथरूम से शेयर कर दी फोटोज

shweta tiwari

Shweta Tiwari Bold Photos: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आए दिन अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस के दिलों को रिझाती रहती हैं। एक बार फिर से श्वेता ने अपनी हॉट फोटोज से लोगों के दिलों को छलनी कर दिया है। श्वेता का ये अंदाज देखकर फैंस भी मंत्रमुग्ध हुए जा रहे हैं।

श्वेता का हॉट लुक

श्वेता तिवारी निश्चित रूप से जानती हैं कि इंटरनेट कैसे अपना दीवाना बनाना है। टीवी एक्ट्रेस और मशहूर स्टार ने एक हालिया फोटोशूट से अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह हमेशा की तरह आकर्षक लग रही थीं। श्वेता तिवारी की बोल्ड फोटोज लोगों के दिलों को चीर रही हैं। श्वेता तिवारी ने बॉडीफिट ड्रेस पहनी है, लाइट मेकअप के साथ अपने बालों को खुला रखा है और एक से बढ़कर एक सेक्सी पोज दे रही हैं।

लोगों ने की तारीफ

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो फोटोज शेयर की हैं उनमें श्वेता बाथरूम में शूट कराती दिख रही हैं। श्वेता बाथरूम में अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। श्वेता कभी डोर के साथ तो कभी बाथटब पर बैठ कर तो कभी शावर के नीचे पोज देती दिख रही हैं। एक्ट्रेस की हॉटनेस ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। यूजर्स कमेंट बॉक्स पर फायर इमोजी व रेड हार्ट इमोजी की दे दना दन बारिश कर रहे हैं। साथ ही उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

श्वेता का करियर

'कसौटी जिंदगी की' प्रेरणा यानी कि श्वेता तिवारी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का किरदार निभा कर श्वेता तिवारी ने काफी पॉपुलरिटी हासिल की है। 'कसौटी ज़िंदगी की' टीवी सीरियल साल 2001 में शुरू हुआ था और साल 2008 में बंद हो गया था, टीवी सीरियल तो बंद हो गया ,लेकिन श्वेता आज भी उतनी ही फेमस है। फैंस सबसे ज्यादा इस बात पर हैरान होते हैं कि श्वेता उम्र के साथ-साथ और भी हसीन होती जा रही है, 42 साल की श्वेता तिवारी आज भी बला की खूबसूरत है।

पलक का डेब्यू

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी एक खूबसूरत कलाकार है। पलक तिवारी ने 'किसी का भाई किसी की जान' से हिंदी सिनेमा जगत में अपने करियर की शुरुआत की है। बता दें कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया गया है, फिल्म में सलमान खान के अलावा तेलुगु अभिनेता भी नजर आए हैं।

Read more about: shweta tiwari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X