श्वेता तिवारी ने शेयर किया पति मारपीट करते पति अभिनव कोहली का वीडियो, सेेलेब्स ने मांगी गिरफ्तारी
श्वेता तिवारी के खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग पर जाते ही उनके पति अभिनव कोहली का कहना था कि श्वेता ने उनके बेटे को उनकी मर्ज़ी के खिलाफ, कोरोना में कहीं और छोड़ा है और खुद पैसे कमाने चली गई हैं। अब श्वेता तिवारी ने अभिनव का एक वीडियो जारी किया है जहां अभिनव सोसाईटी में श्वेता और उनके बच्चे के साथ मारपीट करते हुए नज़र आ रहे हैं।

श्वेता का ये वीडियो देख हर कोई दंग रह गया है। टीवी जगत के लोग भी ये वीडियो देखकर हैरान रह गए और श्वेता का साथ दे रहे हैं। एक्टर - मॉडल विकास कलंत्री की पत्नी और श्वेता की दोस्त प्रियंका ने लिखा - इस आदमी को बहुत पहले अरेस्ट हो जाना चाहिए था। मुंबई पुलिस प्लीज़ श्वेता की मदद करें क्योंकि ये आदमी एक बच्चे की ज़िंदगी बर्बाद कर रहा है। श्वेता मैं जानती हूं कि तुम कितनी मज़बूत हो और किस तरह इस आदमी को झेल रही हो।

वीडियो के ज़रिए बताया सच
श्वेता ने एक वीडियो जारी कर लिखा - अब सच को बाहर आना ज़रूरी हो चुका है। हालांकि, ये वीडियो, मेरे अकाउंट पर हमेशा नहीं रहेगा, मैं इसे जल्दी ही डिलीट कर दूंगी। मैं केवल सच बताने के लिए इसे पोस्ट कर रही हूं और बाद में डिलीट कर दूंगी।

डर चुका था बेटा
सच ये है कि इसी कारण, मेरा बच्चा, इस इंसान से डरा हुआ रहता है। इस घटना के बाद, मेरा बेटा लगभग एक महीने तक डरा हुआ था। वो इतना डर जाता था कि रात में सोता तक नहीं था।

पापा से भी डरता है बेटा
मेरे बेटे का हाथ, इस घटना के बाद दो हफ्तों तक दर्द हुआ था। अभी भी वो अपने पापा से मिलने में या उसके घर आने पर डर जाता है।

बेटे को अच्छा माहौल देने की कोशिश
मैं अपने बेटे को इस मानसिक प्रताड़ना से नहीं गुज़रने दे सकती। मैं पूरी कोशिश करती हूं कि वो खुश रहे, सुकून में रहे, शांत रहे। लेकिन ये भयानक आदमी हमेशा कोशिश करता है कि मेरे बच्चे का मानसिक संतुलन बिगड़े और वो वापस उसी स्थिति में पहुंच जाए जहां से हम उसे निकाल कर लेकर आए हैं।

शारीरिक उत्पीड़न के खिलाफ आवाज़
श्वेता ने ये वीडियो शेयर करते हुए सवाल पूछते हुए लिखा - अगर ये शारीरिक उत्पीड़न नहीं है तो फिर क्या है? ये मेरे सोसाईटी का सीसीटीवी फुटेज है।

बेटी पलक संभालती हैं
इसी के साथ श्वेता तिवारी ने अपने बेटे रेयांश का एक वीडियो शेयर किया जहां वो डर कर रज़ाई में छिप रहे हैं और उनकी बेटी पलक रेयांश को ना डरने की सलाह दे रही है।

भयानक आदमी के साथ ज़िंदगी बिताई
साथ ही एक शीशे के दरवाज़े से बाहर श्वेता और अभिनव में कुछ अनबन होती नज़र आ रही है जिसे श्वेता की बेटी पलक कैमरे पर रिकॉर्ड करने की कोशिश करते हुए अभिनव को भयानक इंसान बता रही हैं।

डर गए लोग
श्वेता का ये वीडियो देखते हुए उनके साथियों ने उनका साथ दिया है। उनकी दोस्त एकता कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा - अब तक ये आदमी जेल में क्यों नहीं बंद किया गया है? वहीं किश्वर मर्चेंट हैरान हैं कि बाकी लोग श्वेता के साथ होता ये उत्पीड़न खड़े होकर देख कैसे सकते हैं?

साथ दे रहे हैं दोस्त
श्वेता के साथ बिग बॉस में प्रतिभागी रह चुके अश्मित पटेल ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा - मज़बूत बनी रहो बहन। तुम्हें ढेर सारा प्यार भेज रहा हूं।

मज़बूत रहने की सलाह
एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने भी कमेंट किया - एक मां को पता होता है, उसके बच्चे के लिए क्या सही है। मज़बूत बनी रहना श्वेता।
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली उनके बेटे रेयांश को लेकर पिछले दो दिनों से काफी तमाशा मचा रखा है। अभिनव का कहना है कि श्वेता उनके बेटे को कहीं छिपा कर, खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग करने केप टाऊन चली गई हैं। कोरोना में उन्हें अपने बेटे की चिंता हो रही है। इस बेशरम आदमी को अपनी ज़िंदगी बर्बाद करने मत दो। हम सब हमेशा तुम्हारे साथ हैं।
वहीं श्वेता का कहना था कि उनका बेटा, सुरक्षित है और उनके परिवार के साथ है। वो अभिनव को भी इस बारे में बता चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











