41 साल की उम्र में श्वेता तिवारी ने सेक्सी फोटोशूट से गिराई बिजली, जलवा देख फैंस घायल
खतरों के खिलाड़ी 11 के बाद श्वेता तिवारी लगातार अपने नए लुक के कारण चर्चा में हैं। फिटनेस के मामले में इन दिनों श्वेता तिवारी के सेक्सी लुक की सबसे अधिक चर्चा हो रही है। 41 साल की उम्र में श्वेता का ग्लैमर और फिगर देख आप भी खुद हैरान रह जायेंगे। श्वेता तिवारी का लेटेस्ट फोटोशूट इसकी साफ गवाही दे रहा है।
श्वेता तिवारी अपने हॅाट लुक और एब्स को लेकर छाई हुई हैं। इंस्टाग्राम पर श्वेता तिवारी के बैक टू बैक ग्लैमरस लुक देख आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टाइलिश गाउन में स्टनिंग फोटो शेयर की हैं। जिसमें श्वेता तिवारी की खूबसूरती और हॉटनेस एक साथ देखते ही बनती है।

श्वेता तिवारी की इन तस्वीरों पर कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने मां की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है कि रानी के चरणों में नमस्कार। श्वेता तिवारी की इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर रिएक्शन देते हुए आग वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं।

श्वेता तिवारी का कातिलाना लुक
श्वेता तिवारी को आखिरी बार सोनी टीवी के शो मेरे डैड की दुल्हन में देखा गया था। इस दौरान श्वेता तिवारी ने कहा था कि वह अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही है। श्वेता तिवारी ने बताया था कि बेटी पलक तिवारी के बोलने पर उन्होंने फिटनेस को अहमियत देना अधिक शुरू किया। उसी की वजह से वह आज खुद को फिट और मजबूत महसूस करने लगी हैं।

श्वेता तिवारी की तस्वीरें
याद दिला दें कि श्वेता तिवारी ने खतरों के खिलाड़ी 11 के पहले से ही खुद को फिटनेस के मामले में काफी मजबूत बना लिया था। जिसकी झलक आप उनके इंस्टाग्राम की कई पुरानी और नई तस्वीरों में देख सकते हैं। डिप नेक के साथ श्वेता तिवारी काफी स्टाइलिश दिखाई दे रही हैं।

श्वेता तिवारी की सेक्सी तस्वीरें
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि मां बनने के बाद भी काफी फिट और हॅाट हैं। श्वेता तिवारी के दो बच्चों की मां है। श्वेता की तरह उनकी बेटी पलक भी इन दिनों लाइमलाइट में हैं। हाल ही में बिग बॅास 15 के स्टेज पर सलमान खान के साथ पलक तिवारी नए साल का जश्न मनाते हुए दिखाई दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications