श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी ने दिया अभिनव कोहली का साथ, कहा - श्वेता को एक बात समझनी होगी
श्वेता तिवारी आजकल अपने बेटे रेयांश को लेकर सुर्खियों में हैं। और अब उनके पहले पति राजा चौधरी ने भी श्वेता के बारे में टाईम्स ऑफ इंडिया से खुलकर बात की। राजा का कहना है कि ये दुखद है कि श्वेता कि ज़िंदगी में ये सब दोबारा हो रहा है।
लेकिन राजा इसके लिए श्वेता को दोष नहीं देते हैं। राजा का कहना है कि श्वेता एक बेहतरीन पत्नी और मां हैं। उनकी दूसरी शादी भी विफल हो गई पर इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि वो एक बुरी इंसान है।

गौरतलब है कि श्वेता के दूसरे पति अभिनव कोहली श्वेता के बारे में काफी कुछ बोल चुके हैं और माना जा रहा है कि रेयांश की कस्टडी केस के लिए श्वेता तिवारी को केपटाऊन में चल रही खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग से वापस लौटना पड़ सकता है।
राजा चौधरी, काफी समय से अपनी बेटी पलक से नहीं मिले हैं। उनका कहना है कि कोरोना के कारण वो नहीं मिल पा रहे हैं लेकिन पलक के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं।
राजा ने श्वेता और अभिनव के रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की। पढ़िए, राजा चौधरी के टाईम्स ऑफ इंडिया को दिए इस इंटरव्यू के कुछ अंश।

दिया अभिनव का साथ
राजा का कहना है कि मैं श्वेता और अभिनव के बीच जो चल रहा है उस पर कोई टिप्पणी तो नहीं दे सकता लेकिन इतना ज़रूर कहना चाहूंगा कि श्वेता को अभिनव को उनके बेटे से मिलने देना चाहिए।

श्वेता को कुछ बातें समझने की ज़रूरत
राजा चौधरी ने इस इंटरव्यू में ये भी कहा कि श्वेता तिवारी को ये समझना होगा कि एक कपल के तौर पर उनके और अभिनव के बीच में लाख समस्याएं हों, एक पिता अपने बेटे या बेटी को कभी दुख नहीं पहुंचा सकता। बाकी उनके बीच में जो कुछ भी चल रहा है, उसमें मैं नहीं पड़ना चाहता।

अभिनव ने शुरू किया आरोपों का दौर
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली उनके बेटे रेयांश को लेकर पिछले दो दिनों से काफी तमाशा मचा रखा है। अभिनव का कहना है कि श्वेता उनके बेटे को कहीं छिपा कर, खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग करने केप टाऊन चली गई हैं। कोरोना में उन्हें अपने बेटे की चिंता हो रही है।

श्वेेता ने साधी थी चुप्पी
श्वेता ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी। उनका कहना था कि उनका बेटा, सुरक्षित है और उनके परिवार के साथ है। वो अभिनव को भी इस बारे में बता चुकी हैं। वहीं अभिनव का कहना था कि वो एक होटल से दूसरे होटल जाकर अपने बेटे को ढूंढ रहे हैं।

श्वेता ने तोड़ी चुप्पी
इसके बाद श्वेता तिवारी ने चुप्पी तोड़ी और एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में अभिनव सोसाईटी में श्वेता और उनके बच्चे के साथ मारपीट करते हुए नज़र आ रहे थे और ज़बरदस्ती श्वेता से रेयांश को छीनते नज़र आ रहे थे।

अभिनव की गिरफ्तारी की मांग
श्वेता का ये वीडियो देख हर कोई दंग रह गया है। टीवी जगत के लोग भी ये वीडियो देखकर हैरान रह गए और श्वेता का साथ देने आगे आए। लोगों ने लिखा इस बेशरम आदमी को अपनी ज़िंदगी बर्बाद करने मत दो। हम सब हमेशा तुम्हारे साथ हैं। वहीं एकता कपूर ने अभिनव कोहली की गिरफ्तारी की मांग की।

डरा हुआ है बेटा
श्वेता ने अपने पोस्ट में साथ में ये भी लिखा सच ये है कि इसी कारण, मेरा बच्चा, इस इंसान से डरा हुआ रहता है। इस घटना के बाद, मेरा बेटा लगभग एक महीने तक डरा हुआ था। वो इतना डर जाता था कि रात में सोता तक नहीं था।

बेटे को अच्छा माहौल देने की कोशिश
मैं अपने बेटे को इस मानसिक प्रताड़ना से नहीं गुज़रने दे सकती। मैं पूरी कोशिश करती हूं कि वो खुश रहे, सुकून में रहे, शांत रहे। लेकिन ये भयानक आदमी हमेशा कोशिश करता है कि मेरे बच्चे का मानसिक संतुलन बिगड़े और वो वापस उसी स्थिति में पहुंच जाए जहां से हम उसे निकाल कर लेकर आए हैं।

बेटी पलक संभालती हैं
श्वेता ने इसी के साथ एक और वीडियो शेयर किया था जहां वो डर कर रज़ाई में छिप रहे हैं और उनकी बेटी पलक रेयांश को ना डरने की सलाह दे रही है। साथ ही एक शीशे के दरवाज़े से बाहर श्वेता और अभिनव में कुछ अनबन होती नज़र आ रही है जिसे श्वेता की बेटी पलक कैमरे पर रिकॉर्ड करने की कोशिश करते हुए अभिनव को भयानक इंसान बता रही हैं।

लगातार लड़ रही हैं
गौरतलब है कि श्वेता और अभिनव के बीच काफी समय से लड़ रही हैं। श्वेता और उनकी बेटी पलक, अभिनव के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा चुकी हैं। हालांकि, पहले अभिनव का दावा था कि उनके बीच सब कुछ ठीक है। अब वो अपने बेटे रेयांश की कस्टडी के लिए कोर्ट पहुंच चुके हैं और जल्दी ही उनके केस की सुनवाई है।


Click it and Unblock the Notifications












