श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का शानदार डेब्यू, तेज़ी से वायरल हो रहा वीडियो
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का नाम काफी दिनों से चर्चा में है। कभी कसौटी ज़िंदगी की 2 तो कभी ये रिश्ते हैं प्यार के। हर नए सीरियल के साथ पलक के टीवी डेब्यू की खबरें आती रहती हैं। लेकिन अब आखिरकार पलक ने अपना डेब्यू कर लिया है। ना ही टीवी, ना ही फिल्म बल्कि एक एड फिल्म के साथ।
श्वेता ने पलक का ये एड अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा आज मैं मां के रूप में गर्व महसूस कर रही हूं। ये एड, बॉस रिवॉल्यूशन एप के लिए है और पलक इस एड में बेहद शानदार नज़र आ रही हैं। वैसे भी उनकी फैन फॉलोइंग उनकी हर तस्वीर के साथ बढ़ती जाती है।
पलक के एड पर टीवी के कुछ सितारो ने भी कमेंट किया। कसौटी ज़िंदगी की में श्वेता तिवारी के बेटे के किरदार में दिखे करणवीर बोहरा ने पलक का स्वागत करते हुए लिखा बिल्कुल अपनी मां की तरह नैचुरल एक्टिंग। शानदार।
वहीं दलजीत कौर पलक की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकीं। श्वेता तिवारी तो अपनी बेटी के डेब्यू से काफी खुश हैं ही। पलक के डेब्यू के अलावा, श्वेता भी जल्दी ही टीवी पर वापसी करने वाली हैं। यहां देखिए, पलक का एड -
View this post on InstagramME = Proud Mom !!! @palaktiwarii ❤️❤️❤️❤️
A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on


Click it and Unblock the Notifications