श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने तोड़ी चुप्पी - बताई सौतेले 'पिता' अभिनव कोहली की हरकतें
कल से खबरें थीं कि श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया है। वहीं खबरें ये भी थीं कि अभिनव ने श्वेता की 19 साल की बेटी पलक के साथ यौन शोषण किया है और उन्हें अश्लील तस्वीरें दिखा कर उन्हें मानसिक यातनाएं देते थे। अब श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने इन सभी बातों के बारे में खुलकर साफ की है।
पलक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखते हुए साफ किया कि उनकी मां नहीं बल्कि उनके साथ घरेलू हिंसा होती थी। हालांकि पलक ने अभिनव के खिलाफ यौैन शोषण के किसी मामले का ज़िक्र नहीं किया और कहा कि उस इंसान ने ये कभी नहीं किया।
श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली ने 2013 में शादी की थी। दोनों के एक बेटा है रेयांश कोहली। श्वेता ने ये शादी पलक की रज़ामंदी के बाद ही की थी। पलक श्वेता तिवारी और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी है। राजा चौधरी और श्वेता का तलाक भी घरेलू हिंसा के कारण ही हुआ था।
इसके बाद श्वेता ने काफी सालों बाद अभिनव को डेट करना शुरू किया था। अभिनव और श्वेता की मुलाकात जाने क्या बात है नाम के सीरियल के सेट पर हुई थी जहां दोनों देवर - भाभी का किरदार निभा रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications











