बेटी पलक के दोस्त संग श्वेता तिवारी ने छुपकर पी सिगरेट, बोलीं- मेरी मां चिल्लाकर....

Shweta Tiwati Shocking Revelation: श्वेता तिवारी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि भले ही उनकी उम्र 43 साल की है लेकिन इसके बावजूद भी उनकी खूबसूरती को देखकर उनकी उम्र का पता नहीं लगाया जा सकता है। अभी तक श्वेता तिवारी को काफी सारे शोज में देखा जा चुका है और अब वह वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है।
श्वेता तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात भी करना पसंद करती हैं। अब हाल ही में उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसे राज खोल डाले हैं जिसको सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। श्वेता तिवारी ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए बेटी पलक के दोस्त से स्मोकिंग करना सीखा।
दरअसल आपको बता दें कि श्वेता तिवारी ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि बहुत जल्दी ही वह एक प्रोजेक्ट में बहुत ही बोल्ड अवतार में नजर आएंगी। जिसमें उनका स्मोकिंग करते हुए देखा जाएगा और उन्होंने पहले कभी भी ऐसा नहीं किया था। इसीलिए वह काफी ज्यादा परेशान भी थी।
श्वेता तिवारी इस पर बताती है कि "जब मेरी बेटी पलक को यह बात पता चली तो उसने मुझे कहा कि अगर करना है तो परफेक्शन के साथ में करना। फिर पलक ने अपने एक दोस्त को घर पर बुलाया और उसने मुझे स्मोकिंग की तकनीक भी बताई थी। पालक का दोस्त मुझको कह रहा था कि चलो स्मोकिंग के लिए नीचे चलते हैं।"
एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैंने उसको मना कर दिया क्योंकि बाहर तो लोग मुझे देख लेंगे। बाद में हम घर की बालकनी में गए और वहां पर स्मोक करने लग गए थे। अचानक से तभी मेरी मां को इस महल आने लगी है और वह चिल्ला कर बोली कि कौन मेरे घर में सिगरेट पी रहा है। पहले तुम्हें काफी ज्यादा डर गई थी लेकिन बाद में मैंने उनको अपने प्रोजेक्ट के बारे में बता दिया था।"


Click it and Unblock the Notifications