'मैंने जाट से शादी की तो...', जब दूसरे धर्म में शादी करने पर एक्ट्रेस को मिले ताने, बोलीं- घुट-घुटकर जीना...

Shweta Tiwari On Her First Marriage: श्वेता तिवारी टीवी की एक मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी है और आपको बता दें कि आज भी इंडस्ट्री में वह काफी एक्टिव नजर आती है। लेकिन अक्सर वह अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती है क्योंकि दो बच्चों की मां और 40 की उम्र से पर हो जाने के बावजूद भी उनकी फिटनेस काफी लाजवाब नजर आती है।
श्वेता तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही है। दरअसल उनकी दो शादियां हुई और दोनों ही सफल नहीं हो पाई। आज वह अपने दोनों बच्चों के साथ में एक खुशहाल जीवन जी रही है। बताते चलें कि उन्होंने पहली शादी मशहूर अभिनेता राजा चौधरी के साथ में की थी और वह एक जाट है। दोनों की लव मैरिज थी और साल 1998 में शादी कर ली थी।
गलाटा इंडिया के साथ में श्वेता तिवारी ने बात करते हुए बताया कि उनके पूरे खानदान में उनके अलावा किसी ने भी कभी भी लव मैरिज नहीं की थी। एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए बताया कि "हम जाट, ब्राह्मण ये सब करते रहते थे और फिर मैंने एक जाट से शादी कर ली। इसी के चलते मेरे परिवार में काफी इशू हुए थे।
श्वेता तिवारी ने बात करते हुए बताया कि "मेरी मां को लोगों ने बोलना शुरू कर दिया था कि यह क्या कर रही है। यह नाम खराब कर रही है और उसके ऊपर तलाक हो जाता है तो हे भगवान। लेकिन तब यह इशू नहीं था कि मैं फाइनेंशली इंडिपेंडेंट हूं या नहीं। लेकिन मैं इमोशनल तौर पर सोचती थी कि मेरी बेटी को फादर नहीं मिलेगा।"
एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए बताया कि "बाद में मुझे इस बात का एहसास हुआ कि आप हैप्पी फैमिली तभी बन सकते हो जब आप मेंटली हैप्पी होते हो। हम एक फैमिली बन कर रहे हैं और अंदर से घुट घुट कर मरते रहे तो यह अच्छी फैमिली नहीं होती। यह आपके बच्चे के लिए भी अच्छा नहीं होता है।"
श्वेता तिवारी ने बताया कि अगर दो लोगों की नहीं बनती है तो फिर उनको अलग हो जाना चाहिए। एक्ट्रेस ने राजा चौधरी के साथ में 2007 में तलाक ले लिया था। उन्होंने अपने पहले पति पर घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप भी लगाए थे। हालांकि बाद में उन्होंने एक्टर अभिनव को होली के साथ में शादी की थी और यहां पर भी उनका तलाक हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











