भोजपुरी इंडस्ट्री से सारे नाते तोड़ इन हसीनाओं ने छोटे पर्दे पर रखा कदम, एक्टिंग-लुक्स से बनाया लोगों को दीवाना

These Bhojpuri Actresses Turned TV Actress: भोजपुरी सिनेमा आज के वक्त में काफी ज्यादा पॉपुलर है और आपको बता दें कि यहां की कई सारी ऐसी हसीनाएं भी है जिन्होंने टीवी और फिल्मों की तरफ रुख किया। इसके बाद एक बड़ी पहचान भी हासिल की है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़कर टीवी पर अपनी एक खास पहचान बनाई।
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में एक खास पहचान बनाई थी। हालांकि एक वक्त पर उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़कर टीवी की दुनिया में कदम रखा था।
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई भी भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़कर टीवी इंडस्ट्री में आई थी और उन्होंने शो 'उतरन' से अपने करियर की शुरुआत की थी। जहां पर वह घर-घर में तपस्या के किरदार से काफी ज्यादा फेमस हो गई थी।
मोनालिसा
मोनालिसा आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और उन्हें बिग बॉस में भी देखा जा चुका है। लेकिन एक वक्त था जब वह भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज किया करती थी। लेकिन उन्होंने टीवी पर 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' और 'नजर' जैसे टीवी शोज में काम किया और छोटे पर्दे पर अपनी खास पहचान बनाई।
संभावना सेठ
संभावना सेठ का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है और आपको बता दें कि वह कई सारे बड़े टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। लेकिन एक वक्त था जब उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़ टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा था।
छवि
भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री छवि भी अपनी बेहतरीन अदाकारी के चलते चर्चा का विषय बनी रही और आपको बता दें कि बाद में उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ टेलीविजन की तरफ रुख किया।


Click it and Unblock the Notifications