दूसरी जाति में शादी करना पड़ा था श्वेता तिवारी को भारी, बोलीं- राजा चौधरी ने एलिमनी में मांग ली थी ये चीज...

Shweta tiwari

Shweta Tiwari Give alimony to first husband: कसौटी जिंदगी की सीरियल से अपना नाम बनाने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) आज काफी पॉपुलर हैं। हर कोई श्वेता की तारीफ करता है कि इस उम्र में भी उन्होंने खुद को काफी फिट रखा है। बता दें कि श्वेता तिवारी के दो बच्चे हैं और श्वेता (Shweta Tiwari) सिंगल मदर हैं। श्वेता तिवारी की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ खास चर्चाओं में बनी रही है। उनकी दो बार शादी टूट चुकी है।

राजा चौधरी से की थी कोर्ट मैरिज

हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ के उतार चढ़ाव को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी शादी टूटना आसान नहीं था। उन्हें अपने पहले पति राजा चौधरी को तलाक के बदले भारी रकम देनी पड़ी थी। बता दें कि एक्ट्रेस ने 1998 में अपने बॉयफ्रेंड राजा चौधरी (Raja Choudhary) से शादी रचा ली थी। वो भी बिना घर वालों को बताए, क्योंकि राजा और श्वेता की जाति अलग थी परिवार वाले रिश्ते को मंजूरी नहीे देते इसलिए दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों के एक बेटी हुई पलक, लेकिन धीरे-धीरे करके श्वेता और राजा चौधरी के रिश्ते बिगड़ते चले गए और श्वेता तिवारी ने साल 2012 में राजा चौधरी से तलाक ले लिया था।

टूट गई दूसरी भी शादी

इसके बाद श्वेता तिवारी ने 2013 में अपने दोस्त अभिनव कोहली से शादी रचाई थी, जिससे उनको एक बेटा हुआ था, लेकिन श्वेता का ये रिश्ता लंबा नहीं चला दोनों का साल 2019 में तलाक हो गया। श्वेता ने अभिनव पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे।

पहले पति को देनी पड़ी थी एलिमनी

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने बताया कि उन्हें राजा चौधरी को भारी रकम दी थी एलिमनी के तौर पर। दरअसल श्वेता ने कहा था कि राजा चौधरी उन्हें धोखा दे रहे थे। जिस वजह से उन्होंने अलग होना ही ठीक समझा। एक्ट्रेस ने 5 साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी। एक्ट्रेस ने हिंदुस्तान टाइम को दिए इंटरव्यू में बताया कि तलाक के दौरान एक समझौता हुआ जिसमें मुझे राजा चौधरी को 93 लाख रुपये का फ्लैट दिया था।

बेटी की बली दे सकते थे राजा

श्वेता (Shweta Tiwari) ने आगे बताया कि राजा को सिर्फ प्रॉपर्टी चाहिए थी। वह बेटी की बली दे सकते थे। उन्होंने कहा कि मुझे फ्लैट चाहिए बदले में मैं तुम्हें तलाक दे दूंगा। बता दें कि यह फ्लैट पहले श्वेता तिवारी (Raja Choudhary) और राजा चौधरी के नाम पर था, लेकिन बाद में एक्ट्रेस को यह फ्लैट राजा चौधरी के नाम करना पड़ा था।

राजा चौधरी ने कही थी ये बात

वहीं दूसरी ओर राजा चौधरी (Raja Choudhary) ने कहा था कि श्वेता ने उन्हें बस एक छोटा फ्लैट दिया था। वह अपनी बेटी की कस्टडी भी चाहती थीं। अलग होने के बाद वह कैसे रहतीं। इसीलिए वह मेरी 5 से 7 साल तक की कमाई पहले ही ले जा चुकी थीं। इतना ही नहीं राजा ने यह भी कहा कि जो भी श्वेता ने उनपर आरोप लगा थे वह एक दम झूठे थे। वह किसी के बहकावे में आकर यह सब कर रही थीं। वैसे भी उन्हें पर्सनल लाइफ से ज्यादा काम पसंद था। राजा ने आगे कहा कि बाद में उन्होंने जिसके साथ अपना घर बसाया उन्होंने उसे भी विलेन बना दिया।

आज कल क्या काम कर रही हैं श्वेता तिवारी

वर्तमान में तो श्वेता तिवारी किसी भी शो में नजर नहीं आ रही हैं। वह सोशल मीडिया पर विज्ञापन करती हैं और एड शूट में नजर आती हैं, लेकिन आपको बता दें कि श्वेता 'कसौटी जिंदगी की' साथ ही 'हम तुम एंड देम', 'मैं हूं अपराजिता', 'परवरिश', 'कॉमेडी सर्कस' के साथ ही वह रियलिटी शो जैसे 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि श्वेता बिग बॉस सीजन 4 की विनर भी रह चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X