Atrangii App: रोमांस, सस्पेंस और पॉलिटिक्स का तड़का! श्वेता तिवारी की 'इश्कनीति' के बोल्ड सीन उड़ाएंगे होश
Shweta Tiwari Ishqneeti web series: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Shweta Tiwari की नई वेब सीरीज Ishqneeti की स्ट्रीमिंग हो रही है। इस वेब सीरीज में आपको देखने को मिलेगा भरपूर रोमांस, मिस्ट्री, सस्पेंस और पॉलिटिकल ड्रामा। इस सीरीज में आपको कुछ ऐसे सीन भी देखने को मिलेंगे जो कि आपकी सोच से भी ज्यादा बोल्ड होने वाले हैं।

श्वेता तिवारी की ये सीरीज अब OTT प्लेटफॉर्म Atrangii पर अवेलेबल है।
क्या है कहानी?
सीरीज की कहानी एक फेमस और बेबाक पोएट की रहस्यमयी मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। शुरुआत में यह एक साधारण केस लगता है, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर कई चौंकाने वाले खुलासे होते हैं। कहानी में राजनीति, सत्ता की साजिश और मीडिया के रोल को भी दिखाया गया है। जैसे-जैसे परतें खुलती हैं, दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ती जाती है।
श्वेता तिवारी का किरदार
इस सीरीज में श्वेता तिवारी एक मजबूत महिला का रोल निभा रही हैं, जो सच सामने लाने के लिए हर चुनौती का सामना करती है। उनकी एक्टिंग सीरियस और इंपैक्टफुल है, जो कहानी को और मजबूती देता है। उनका किरदार सिर्फ इनवेस्टिगेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि इमोशनल और सोशल पहलुओं को भी दर्शाता है।
क्यों देखें यह सीरीज?
इसमें रहस्य और सस्पेंस से भरपूर कहानी है, हर एपिसोड में नया ट्विस्ट है, राजनीति और मीडिया का दिलचस्प एंगल भी दिखाया गया है। श्वेता तिवारी की दमदार परफॉर्मेंस। अगर आप क्राइम और मिस्ट्री ड्रामा पसंद करते हैं वो भी बोल्ड ट्विस्ट के साथ, तो Ishqneeti आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। अब यह सीरीज Atrangii App पर आसानी से स्ट्रीम की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











