ऑनलाइन वोटिंग में 'बिग बॉस 4' की विनर श्वेता तिवारी
'बिग बॉस' के चौथे सीजन के विनर का खुलासा शनिवार रात के ग्रैंड फिनाले में आयोजनकर्ता चैनल कलर्स आज कर देगा। इससे पहले अपने पाठकों के सहयोग से हम बिग बॉस के दर्शकों को शो के संभावित विनर का नाम घोषित कर रहे हैं। विजेता बनने लिए श्वेता तिवारी, अश्मित पटेल, डॉली बिंद्रा और ग्रेट खली के बीच कांटे का मुकाबला है। शो के विजेता को 1 करोड़ रुपये की नकद राशि का इनाम मिलेगा।
बिग बॉस का विनर चुनने के लिए हमारी साइट पर हुई ऑनलाइन वोटिंग के मुताबिक सबसे ज्यादा वोट श्वेता तिवारी को मिले हैं। पोल के परिणाम के मुताबिक उन्होने 71.9% वोट हासिल किए हैं। जबकि इस के बाद सबसे ज्यादा वोट ग्रेट खली को मिले हैं जोकि श्वेता के मुकाबले बेहद कम हैं। उन्हे 17.5% वोट मिले हैं। जबकि अश्मित और डॉली क्रमश: 7% और 3.5% के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
श्वेता के शो जीतने के जो मजबूत संकेत हमारे पोल में मिले उसकी प्रमुख वजह उनकी डिप्लोमेटिक रणनीति ही कही जा सकती है। हालांकि श्वेता हर बार इससे इनकार करती हैं उसके बावजूद ये तय है कि पूरे शो में प्रेरमा बेहद डिप्लोमेटिक रहीं। चाहे मसला भोजपुरी गायक मनोज तिवारी का रहा हो या फिर समीर का, श्वेता ने कभी कुद को ये भूलने नहीं दिया कि वह टीवी शो में हैं और उनका मकसद जीत हासिल करना है।
इसके अलावा शो के दौरान महालड़ाकू डॉली बिंद्रा हमेशा ही श्वेता के पीछे पड़ी रहीं इसके बावजूद श्वेता पूरे मनोबल के साथ मैदान में डटी रहीं और घर के अन्य लोगों सदस्यों के सहयोग से या कभी-कभी अकेले ही उन्होने हर बार डॉली का मुकाबला किया। इसलिए वह शो जीतने की प्रबल दावेदार तो हैं ही इसके अलावा एक वजह यह भी है कि अब तक शो के तीनों संस्करणों में एक भी महिला विजेता नहीं रही है।
आप आज भी अपना ऑन लाइन वोटिंग के जरिए अपना बिग बॉस विनर चुन सकते हैं।
वोट करें - कौन बनेगा बिग बॉस-4?


Click it and Unblock the Notifications











