श्वेता तिवारी के पति पर अभद्र बातें करने का आरोप, "कौन बाप अपनी बेटी से पूछता है ऐसे भद्दी सवाल"
टीवी इंडस्ट्री पर राज करने वाली "प्रेरणा" श्वेता तिवारी पिछले साल से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर ये मामला सोशल मीडिया पर खुल्लम खुल्ला छाया रहा। इस बार इस विवाद में श्वेता तिवारी की सहेली कूद पड़ी हैं, जिन्होंने श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली पर आरोप लगाए हैं। इसके बाद अभिनव कोहली सोशल मीडिया पर ही आग बबूला हो गए और मानहानि केस की धमकी भी दे डाली।
दरअसल श्वेता तिवारी की दोस्त अनुराधा सरीन ने एक पोस्ट पर कमेंट्स कर अभिनव कोहली पर अभद्र बातें करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कौन बाप, अपनी बेटी से पूछता है कि वो वर्जन है या नही? कौन सा बाप अपनी बेटी से पूछता है कि तूने किसी को किस किया है कि नहीं? कौन सा बाप अपनी बेटी को अजीब अजीब फोटो दिखा के कहता है कि ऐसा फिगर बनाना ऐसा फिगर होगा तो इंडस्ट्री में चलेगी?


Click it and Unblock the Notifications











