पति से अलग होने पर श्वेता तिवारी का दर्दनाक खुलासा- अकेले कमाने वाली हूं, मर्द और औरत दोनों हूं
श्वेता तिवारी के लिए निजी जिंदगी सही नहीं रही है। राजा चौधरी से अलग होने के बाद उन्होंने अभिनव कोहली से शादी की। दूसरी शादी में भी उन्हें निराशा मिली। अभिनव कोहली के बीच रिश्ता काफी बिगड़ गया। श्वेता ने पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई।
फिलहाल वह लंबे समय से अपने पति से अलग हैं। बेटी पलक और बेटे की परवरिश अपने बल पर कर रही हैं। श्वेता ने लॅाकडाउन के दौरान एक खास इंटरव्यू दिया है। इस बार उन्होंने खुले तौर पर बताया है कि एक सिंगल मदर के तौर पर वह कैसे और किस तरह अपने परिवार की देखभाल कर रही हैं।

साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनके पास गम में घिरे रहने के अलावा कई जरूरी जिम्मेदारियां हैं। जिस पर उनका सारा फोकस है। चलिए जानते हैं कि श्वेता तिवारी ने इस संबंध में क्या कहा है..


Click it and Unblock the Notifications