पहली शादी में झेला उत्पीड़न, पति रोज़ करता था मारपीट, फिर भी इस हसीना ने 9 साल तक दिया साथ, बोलीं- मेरी मां को..

Shweta Tiwari Palak Tiwari Raja Chaudhary

Shweta Tiwari On First Husband Raja Chaudhary: टीवी की पापुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि शो 'कसौटी जिंदगी की' में उनका प्रेरणा का किरदार काफी पसंद किया गया था। लेकिन वह अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही। उनकी दो शादियां हुई और दोनों ही नाकामयाब साबित हुई।

श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी से उनका 9 साल के अंदर ही तलाक हो गया और अब इस पर गलाटा इंडिया के साथ एक्ट्रेस ने बात भी की है। एक्ट्रेस ने इस पर खुलासा करते हुए बताया कि राजा उनके सीरियल के सेट पर हंगामा किया करते थे।

इस इंटरव्यू के दौरान श्वेता तिवारी से सवाल किया गया कि वह इतने वक्त से इस रिश्ते से बाहर क्यों नहीं आ रही थी। जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि "मेरे अलावा मेरे पूरे परिवार में किसी ने कभी भी लव मैरिज नहीं की थी। कास्ट की परेशानी हमारे परिवार में थी और मैंने इंटर कास्ट मैरिज की थी।"

श्वेता तिवारी ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "लोगों ने पहले ही मेरी मां को खूब खरी-खोटी सुनाई थी और मेरी शादी को जज करने लग गए थे। अगर मैं तलाक की अर्जी दे दी होती तो यह पूरी तरीके से अलग हो जाता। मैं तब फाइनेंशली स्वतंत्र भी नहीं थी और यह एक इमोशनल बात थी।"

टीवी ऐक्ट्रेस श्वेता ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "मैं अपनी बेटी को लेकर भी परेशान हुआ करती थी कि बड़े होते हुए उसके पास में पिता नहीं होंगे। लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ किएक हैप्पी फैमिली तभी पूरी हो सकती है जब आप मेंटली खुश हो। यह बच्चों के लिए भी अच्छी परवरिश नहीं है कि वह एक बिखरे हुए परिवार में रहे।"

श्वेता तिवारी ने आगे बताया कि "अगर दो लोग साथ नहीं रहना चाहते हैं तो उन्हें अलग हो जाना चाहिए।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने राजा चौधरी से 1998 में शादी की थी और 2007 में घरेलु हिंसा और शराब की लत का आरोप लगाया। इसके बाद दोनों का तलाक हुआ और उनकी एक बेटी पलक भी है।

हालांकि साल 2013 में श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली के साथ में 3 साल डेट करने के बाद शादी कर ली थी। दोनों का एक बेटा रेयांश भी हुआ। लेकिन 2019 में एक्ट्रेस ने घरेलू हिंसा और बेटी पलक तिवारी पर उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए अभिनव कोहली से तलाक ले लिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X