झलक... जीतने के लिए तैयार सेक्सी श्वेता

टीवी की दुनिया का बड़ा नाम श्वेता तिवारी, जिन्हें कि लोग मैडम बिग बॉस भी कहते हैं , एक बार फिर से आपके सामने एक खूबसूरत अंदाज में आ रही हैं। इस बार कलर्स के डासिंग रियलिटी शो झलक दिखला जा.. के प्रतियोगी काफी दिलचस्प हैं, उन्ही में से एक हैं आपकी चहेती श्वेता तिवारी। जो कि खूबसरत और सेक्सी अभिनेत्री कहीं जाती हैं तो वहीं वह गजब की नृत्यांगना भी हैं।

हमेशा कुछ अलग करने वाली श्वेता तिवारी अपने इस शो को लेकर काफी उत्साहित है क्योंकि वह इस बार माधुरी दीक्षित जैसी मंझी हुई नृत्यांगना के सामने डांस करने वाली हैं। श्वेता तिवारी ने इससे पहले कई रियलिटी शो किये हैं और जीते भी हैं।

श्वेता इन दिनों सोनी को मशहूर शो परवरिश में लीड रोल कर रही हैं। श्वेता इससे पहले अपने पूर्व पति राजा चौधरी के साथ नच बलिए.. जैसे डांस शो भी कर चुकी हैं। श्वेता ने कहा है कि वो माधुरी दीक्षित जैसी बड़ी कलाकार के सामने डांस करने जा रही हैं यह अपने आप में ही काफी बड़ी बात हैं। वह पूरी कोशिश करेंगी कि वो यह शो जीतें। उन्हें लगता है कि उनकी मेहनत और जनता का सहयोग इस बार भी उनके साथ होगा।

आईये आपको दिखाते हैं श्वेता तिवारी की एक झलक..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X