श्वेता तिवारी के एक्स पति राजा चौधरी ने पलक- अभिनव मामले पर दिया बयान, कहा- मेरी बेटी
श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा मे हैं। हालांकि श्वेता ने अभी तक पति अभिनव के साथ अपने रिश्ते पर किसी तरह का बयान नहीं दिया है। लेकिन बीते दिन बेटी पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम के जरिए पिता अभिनव कोहली के बर्ताव पर रोशनी जरूर डाली है।
बता दें कि कुछ दिन पहले श्वेता ने अपने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कराई। जिसके चलते अभिनव को गिरफ्तार कर लिया गया। श्वेता ने आरोप लगाया है कि अभिनव के उनकी बेटी के साथ मारपीट की।

कुछ दिन पहले अभिनव कोहली की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि मेरा बेटा ऐसा नहीं कर सकता। मैंने उसे ऐसे संस्कार नहीं दिए हैं। श्वेता तलाक चाहती हैं और मेरा बेटा परिवार के साथ रहना चाहता है। फिलहाल अब इस पूरे मामले पर श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी का बयान सामने आया है।


Click it and Unblock the Notifications











