बिग बॉस में डॉली-श्वेता के बीच कैट फाइट
बिग बॉस के घर में श्वेता-डॉली की कैट फाइट स्टिल्स देखें
लड़ाई इस बात पर है की बिग बॉस के घर की देवी अन्नपूर्णा कौन बनेगी। मतलब सीधी मसला भंडार गृह और रसोई घर की चाभी अपने कब्जे में लेने का है। घर की अन्नपूर्णा मैया अभी तक श्वेता तिवारी थीं। डॉली ने आते ही श्वेता के इस अधिकार को सीधी चुनौती दी है। डॉली ने कहाकि वह इस ताली को संभालने के ज्यादा काबिल हैं क्योंकि खाना पकाना उन्हे शेता के मुकाबले ज्यादा अच्छा आता है। इस पर घर के अन्य सदस्यों ने सुझाव दिया कि वोटिंग के जरिए तय हो कि खाना कौन पकाएगा।
डॉली ने इससे इनकार किया और कहाकि रसोई का काम औरतों को ही संभालना चाहिए। श्वेता इस बात पर झुंझला उठीं और उन्होने डॉली की इस बात को सिरे से नकार दिया। बस फिर क्या था पहले की दबी-छिपी चिंगारी भड़क उठी और दोनों एक-दूसरे पर आरोप मढ़ने लगीं। मालूम हो कि डॉली और श्वेता का झगड़ा बिग बॉस के इस घर में आने से काफी पुराना है। दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं पसंद करतीं।


Click it and Unblock the Notifications












