श्वेता तिवारी का बड़ा खुलासा,एक झटके में ब्लॉकबस्टर सीक्वल रिजेक्ट Shock
2018 में कई सुपरस्टार किड के मामले में कई बड़े खुलासे लेकर आ रहा है। कई स्टार किड जहां बिग लांच की तैयारी करते हैं। वहीं एक स्टार किड ऐसी भी हैं जिन्होंने बिग लांच को सिरे से खारिज कर दिया है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं कसौटी जिंदगी की 2 में प्रेरणा की भूमिका की। श्वेता तिवारी ने प्रेरणा की भूमिका से लोकप्रियता हासिल की थी।
अब एक अखबार से बातचीत में श्वेता तिवारी ने खुलासा किया है कि कसौटी जिंदगी की 2 में प्रेरणा की भूमिका का प्रस्ताव उनकी बेटी पलक को मिला था।

जब इस बात का पता चला श्वेता को चला तो उन्होंने पलक से प्रेरणा की भूमिका निभाने के लिए हां कहने को कहा था। लेकिन पलक ने यह कहते हुए इंकार कर दिया कि वह किसी भी तरह डेली शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं।
बहरहाल,पलक फिलहाल अपनी पढ़ाई पर फोकस कर रही हैं। वह टीवी में नहीं जल्द ही फिल्मों से अपना डेब्यू करने की तैयारी में हैं।
श्वेता भी एंटरटेनमेंट की दुनिया में वापसी करने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। हाल ही में पलक तिवारी अपनी एक तस्वीर को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो गई थी।
यहां देखिए खास तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications












