श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने पूल में मनाया बिकीनी वीकेंड, शेयर की तस्वीरें और वीडियो
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इस समय इंस्टाग्राम पर फैन्स की फेवरिट सेलेब्स में से एक हैं। पलक तिवारी की तस्वीरें उनके फैन्स को बेहद पसंद आती हैं और पलक भी अपने फैन्स के लिए रोज़ कुछ ना कुछ नया शेयर करती रहती हैं। पलक ने अपना वीकेंड एक अच्छे से होटल में आराम करते हुए बिताया।
जहां उन्होंने होटल से मज़ेदार खाने की तस्वीरें शेयर कीं वहीं पलक लाल बिकीनी में स्विमिंग पूल में आराम फरमाती नज़र आईं जहां से उन्होंने ढेर सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।

फैन्स को पलक की ये तस्वीरें और वीडियो काफी ज़्यादा पसंद आ रहे हैं। गौरतलब है कि पलक तिवारी को इंस्टाग्राम पर 1.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। जब से उन्होंने इंस्टाग्राम पर एंट्री ली है, फैन्स उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। पलक के फैन क्लब्स भी इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं।

2017 में करियर की शुरूआत
2017 में पलक तिवारी ने क्विकी नाम की एक फिल्म साईन करने के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में पलक के अपोज़िट तारे ज़मीन पर एक्टर दर्शील सफारी थे। लेकिन फिर ये फिल्म अधर में लटक गई और पलक का डेब्यू भी।

रोज़ी से करेंगी डेब्यू
पलक तिवारी, विशाल मिश्रा की फिल्म रोज़ी के साथ अपना फिल्म डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म के हीरो हैं शिविन नारंग। इस फिल्म की शूटिंग 2020 में शुरू हुई थी और ये फिल्म गुड़गांव में हुई असली घटना पर आधारित है।

बिजली से जीता दिल
पलक तिवारी ने हाल ही में हार्डी संधू के गाने बिजली से अपना वेब डेब्यू तो कर ही लिया है। इस गाने का हुक स्टेप करती पलक काफी फेमस हुईं। उनके इस गाने पर यूट्यूब के अलग अलग चैनल पर कुल 400 मिलियन से भी ज़्यादा व्यूज़ हैं।

खूब किया प्रमोट
पलक तिवारी ने अपने इस गाने को काफी प्रमोट किया। इस गाने को प्रमोट करने के लिए वो बिग बॉस 15 के मंच पर भी पहुंची जहां सलमान खान ने उनका स्वागत बिग बॉस सीज़न 4 की विजेता श्वेता तिवारी की बेटी के तौर पर किया।

मां से होती है तुलना
पलक तिवारी की तुलना अक्सर उनकी मां श्वेता तिवारी से होती रहती है। पलक का जन्म 2000 में हुआ था। लेकिन आज भी और श्वेता तिवारी अगर एक साथ होती हैं तो उन्हें मां बेटी की जोड़ी कह पाना बेहद मुश्किल है। पलक को अपने शानदार लुक्स अपनी मां से विरासत में मिले हैं।

खबरों में थीं पलक
हाल ही में पलक तिवारी को सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ डिनर करते देखा गया था जहां से निकलते वक्त कैमरे देख, पलक ने अपना मुंह छिपा लिया था। इसके बाद से दोनों के डेटिंग की खबरें थीं। लेकिन माना जा रहा है कि दोनों किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में मिले थे।


Click it and Unblock the Notifications