जान्हवी और सारा के उड़ जायेंगे होश,18 साल की ये सुपरस्टार,तस्वीरों ने मचाया धमाल
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की स्टार किड की बात की जाए तो इस फेहरिस्त में एक नाम श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का भी है। जो कि बिना किसी डेब्यू के इन दिनों खबरों का हिस्सा बन चुकी हैं।

अपनी मां की हमशक्ल पलक तिवारी का इंस्टाग्राम हमेशा की तरह चर्चा का विषय है। जहां पर पलक का ग्लैमरस लुक उनकी बॅालीवुड में एंट्री करने की अफवाह को यकीन में बदल रहा है।
वैसे कुछ दिनों पहले चर्चा थी कि कसौटी जिंदगी की के दूसरे हिस्से में पलक की एंट्री हो सकती थी। हालांकि यह खबर केवल अफवाह साबित हुई। ऐसा माना जा रहा है कि श्वेता का पूरा फोकस केवल पलक के बॅालीवुड डेब्यू पर है।
वह फिलहाल पलक को टीवी के रास्ते पर लेकर नहीं ले जाना चाहती हैं। वह पलक के लिए केवल चुनिंदा प्रोजेक्ट को तरजीह देंगी।मुमकिन है कि दर्शील सफारी के साथ पलक अपना बिग डेब्यू कर सकती है।
इसे देखकर आपको भी यकीन हो जाएगा कि पलक अपनी मां की तरह सुपरस्टार बनने के लिए तैयार हैं..


Click it and Unblock the Notifications