श्वेता तिवारी की बेटी Palak Tiwari ने नाइट में पहली इतनी टाइट ड्रेस, Video देख पसीने छूट जायेंगे

By Filmibeat Desk
Palak Tiwari

Palak Tiwari Video:श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी एक बार फिर से इंटरनेट पर अपनी तस्वीरों से छाई हुई हैं। पलक तिवारी ने एक बार फिर लेट नाइट डिनर पार्टी के लिए ऐसा ड्रेस पहन रखा है, जिससे आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। अपनी इस ड्रेस में पलक तिवारी अपना सेक्सी फिगर भी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। पलक तिवारी पिछले कुछ दिनों से अपने बोल्ड लुक के साथ सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं।

हालांकि इब्राहिम अली खान के साथ पलक की सिर्फ दोस्ती है या फिर उससे अधिक इस बारे में पता नहीं चल पाया है। दोनों को कई दफा एक साथ जरूर देखा गया है। पलक तिवारी बीते दिन लेट नाइट डिनर पार्टी के लिए पहुंची। पलक तिवारी को मुंबई के बांद्रा इलाके में देखा गया। पलक तिवारी ने इस दौरान वाइन कोर्सेट टॉप और ब्राउन लैदर पैंट्स पहन कर रखा है।

सेलिब्रेटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को शेयर किया है। इस वी़डियो में पलक तिवारी की तारीफ पैपराजी करते हुए सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो में पलक मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। पलक इस वीडियो में गाड़ी से उतरती हैं और फिर बालों को संभालते हुए आगे की तरफ बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।

यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि खूबसूरती के मामले में पलक तिवारी का कोई जवाब नहीं है। अपनी मां की तरह पलक भी फिटनेस और खूबसूरती में एक नंबर हैं। इस वीडियो में पलक को कई लोग फैशन सेंस संभालने की सलाह देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पलक तिवारी की उम्र केवल 22 साल की है। वह इंस्टाग्राम पर कई दफा अपने सेक्सी और बोल्ड फोटो शेयर कर चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X