हॅाटनेस में सभी को मात दे रही हैं, श्वेता तिवारी की बेटी पलक , डेब्यू से पहले उफ्फ कयामत
स्टार किड्स की लिस्ट में टीवी की स्टार श्वेता तिवारी की बेटी का नाम भी शामिल है। हम बात कर रहे हैं पलक तिवारी की। जो कि डेब्यू से पहले ही अपनी बोल्ड तस्वीरों से सभी के बीच लोकप्रिय हो चुकी हैं। पलक बीते साल अपने डेब्यू के लिए तैयार थीं। लेकिन मां श्वेता की चाहत थी कि बेटी पहले पढ़ाई पर फोकस करे। लेकिन खबर है कि वह जल्द ये रिश्तें हैं प्यार के से अपना डेब्यू कर सकती हैं। वह इस शो में गेस्ट भूमिका में नजर आयेंगी।
इससे पहले कसौटी जिंदगी की 2 को लेकर भी पलक का नाम चर्चा में था। श्वेता ने ये भी कहा था कि कसौटी जिंदगी की 2 में प्रेरणा के किरदार का प्रस्ताव पलक को भी मिला था। हालांकि एकता कपूर ने इस खबर को गलत ठहराया। पलक टीवी से अपना डेब्यू नहीं करना चाहती हैं। उनका सारा फोकस केवल बॅालीवुड में डेब्यू करना है।

ऐसी खबर भी है कि वह दर्शील सफारी के साथ अपना डेब्यू करने जा रही हैं।गौरतलब है कि डेब्यू से पहले पलक की यह सभी तस्वीरें सोशल मीडिया में सनसनी मचा रही हैं।
हाल ही में उन्होंने ने अपना फोटोशूट करवाया है।इसे देखकर आपको भी यकीन हो जाएगा कि पलक अपनी मां की तरह सुपरस्टार बनने के लिए तैयार हैं। ब्लैक ड्रेस में पलक अपनी इन तस्वीरों से आग लगा रही हैं । आप भी देखिए
यहां देखिए पलक की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications