श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने शेयर किया ऐसा Video लोगों ने कहा 'पिता जेल में और बेटी मजे में'
टीवी स्टार श्वेता तिवारी और उनकी बेटी पलक तिवारी कई दिनों से चर्चा में हैं। श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली पर बेटी पलक के साथ सही तरीके से पेश नहीं आने और घरेलु हिंसा का आरोप लगाया था। पुलिस केस भी दर्ज हुआ। इसके कुछ दिन बाद जमानत पर अभिनव जेल से बाहर आ गए।
उन्होंने खुद पर लगे घरेलु हिंसा के अपराध को गलत बताया है। पलक तिवारी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए इस मामले पर रोशनी भी डाली। इस बार फिर से पलक का ये नया पोस्ट वायरल हो रहा है। जहां पर पलक ने एक नहीं बल्कि कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।

पलक ने अपने सिजलिंग BTS वीडियो शेयर किए हैं। वीडियो में पलक अपनी ड्रेस फ्लॅान्ट करती हुई नजर आ रही हैं। पलक ने वीडियो के साथ लिखा है कि जब आपको कोई अच्छी फोटो ना मिले तो आपको BTS वीडियो ही पोस्ट करनी पड़ती है। इतना ही नहीं पलक ने ये भी बताया की ये ड्रेस उन्होंने 10 पर्सेंट डिसकाउंट पर खरीदा है।
किसी को चाहिए तो वह उनका कोड इस्तेमाल कर सकता है। वैसे पिता से लड़ाई के बाद पलक का ये वीडियो देखकर लगता है कि मामला शांत हो गया है।
कई लोग उन्हें इस वीडियो को लेकर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि पिता जेल में और बेटी मजे में है। कई लोगों को पलक का ऐसा वीडियो शेयर करना पसंद नहीं आ रहा है।
यहां देखिए पलक की ये वायरल होती हुई तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications