..................... Shweta Tiwari daughter Palak debut opposite Darsheel Safary - Hindi Filmibeat

Alert..खान और कपूर की बेटी छोड़िए..ये डेब्यू आपके होश उड़ा देगा..

इस साल एक और सुपरस्टार एक्ट्रेस की बेटी डेब्यू करने के लिए तैयार है। यहां देखें एक खास रिपोर्ट..

By Prachi Dixit

मां बनने के बाद श्वेता तिवारी जल्द की कम बैक के लिए एक सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही हैं। वहीं उनके पति अभिनव कोहली राजनीति में शामिल होने की दिलचस्पी ले रहे हैं।

अब यह ख़बर आयी है कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक भी जल्द डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पलक तारे जमीन पर के स्टार दर्शील सफारी के अपोजिट नजर आने वाली हैं।

palak tiwari

दर्शील वहीं हैं जो कि आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर के बाद झलक दिखला जा में भी दिखाई दिए थे। दर्शील लंबे समय से बॉलीवुड में अपने कम बैक की तैयारी कर रहे हैं।

जिस फिल्म से यह दोनों डेब्यू करने वाले हैं उस फिल्म का नाम 'क्विकि' होगा। अभी इस फिल्म के कास्टिंग का काम शुरू है। इसके बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी।


इस खबर पर पुख्ता जानकारी देते हुए श्वेता ने कहा की जी हां, पलक जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने की तैयारी करने जा रहे हैं। हम इसके लिए दर्शील से भी बात कर रहे हैं। जल्द ही यह खबर सबके सामने जाहिर की जायेगी।

गौरतलब है कि इस साल कई स्टार किड डेब्यू करने की तैयारी में हैं। अब इसमें पलक का नाम भी शामिल हो गया है। आइए देखते हैं पलक की कुछ खास तस्वीरें। इसे देखकर आपको भी यकीन हो जाएगा कि पलक अपनी मां की तरह सुपरस्टार बनने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X