Video: श्वेता तिवारी ने 'बेशरम रंग' पर किया गजब का डांस, दीपिका पादुकोण की चमक भी पड़ी फीकी

Shweta Tiwari Besharam Rang

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। 42 वर्ष की उम्र में भी श्वेता तिवारी अपनी लुक्स और अदाओं में कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी पछाड़ देती हैं। श्वेता तिवारी ने अब शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'पठान' के पॉपुलर सॉन्ग 'बेशरम रंग' पर डांस किया है जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। श्वेता तिवारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो 'बेशरम रंग' गाने पर डांस करती दिख रही हैं। श्वेता तिवारी ने इस गाने के साथ एक ट्विस्ट भी डाला है और इसे ट्रांजिशनल रील बना दिया। वीडियो में श्वेता तिवारी जैसे ही वह बाथरूम में एंट्री लेती हैं, और बेहद स्टाइलिश पैंट-सूट में बाहर निकलती हैं।

इस वीडियो के साथ श्वेता तिवारी ने कैप्शन में लिखा है- 'जब वो मुझसे 1000 बार पूछते हैं कि आपको तैयार होने में क‍ितना टाइम लगेगा, मैं कुछ ऐसे तैयार हो जाती हूं।' श्वेता तिवारी का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आप भी देखें उनका यह वीडियो।

श्वेता तिवारी के इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- ये 22 साल की लगती हैं। वहीं, एक और यूजर ने लिखा है- मैं चैलेंज करता हूं, ये दीपिका को भी रिप्लेस कर सकती हैं। एक और फैन ने लिखा है- ये अपनी बेटी से भी अधिक खूबसूरत हैं। किसी यूजर ने यहां तक लिखा है- दीपिका से अच्छी तो आप लग रही हैं।

बता दें कि, श्वेता तिवारी इन दिनों जी टीवी के सीरियल 'अपराजिता' में नजर आ रही हैं। श्वेता तिवारी को इस सीरियल में काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी ग्लैमरस वर्ल्ड में कदम रख चुकी हैं। वहीं, 'बेशरम रंग' गाने की बात करें तो विशाल-शेखर ने कंपोज किया है और गाया शिल्पा राव ने है।

इस गाने में दीपिका पादुकोण ने कई आउटफिट्स पहने हैं लेकिन, ऑरेंज बिकिनी की वजह से गाना विवादों में आ गया था। कई लोगों ने इससे धार्मिक भावनाओं के आहत होने का आरोप लगाया था। बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X