श्वेता तिवारी ने दुबई में दोस्त संग सेलिब्रेट किया अपना 44वां जन्मदिन, लोग बोले- 44 नहीं 24 की लग रही हो...

Shweta Tiwari

Shweta Tiwari celebrated her 44th birthday with friends in Dubai: टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। श्वेता तिवारी भले ही टीवी सीरियल में ज्यादा नजर ना आती हों, लेकिन वह रियलिटी शोज का हिस्सा बनी रहती हैं। इसके अलावा श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। उनके लेटेस्ट वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा देते हैं।

44वां जन्मदिन मनाने दुबई गईं श्वेता
हाल ही में श्वेता तिवारी ने अपने जन्मदिन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों ने तो आते ही धमाल मचा दिया है। जी हां, सफेद शर्ट, बॉडीकॉन टॉप और डेनिम जींस पहने श्वेता तिवारी अपना जन्मदिन मनाने के लिए दुबई गई हुई हैं। जी हां, श्वेता ने अपना जन्मदिन बेहद ही खास तरह से मनाया। अपने 44वें जन्मदिन पर श्वेता ने विदेशी ट्रिप प्लान की और अपने दोस्तों को भी संग लेकर गईं।

दोस्तों के लिए लिखा खास मैसेज
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कभी श्वेता तिवारी सोलो पोज देती नजर आ रही हैं तो कभी वह केक कट करती दिख रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में वह अपने दोस्तों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही श्वेता लिखती हैं- दुबई आने के लिए तुम सभी का बहुत शुक्रिया। खूबसूरत जगह और खूबसूरत माहौल।

श्वेता की तस्वीरें देख यूजर्स ने लगा दी कमेंट की लंबी लाइन
बता दें कि श्वेता तिवारी की इन तस्वीरों पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है श्वेता आप इस लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। तो वहीं दूसरे ने लिखा- आपकी उम्र जितनी बढ़ रही है उतनी ही आप जवान होती जा रही हैं तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- 44 की नहीं आप तो 24 की लग रही हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X