Shweta Tiwari ने वेकेशन पर कभी बेटे को किया KISS, तो कभी पूल में करने लगी ऐसी हरकतें, अब हो रही हैं ट्रोल

Shweta Tiwari Lip Lock: एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज को लेकर मशहूर हैं। श्वेता तिवारी इन दिनों अपने बेटे के साथ वक्त गुजार रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बेटे रेयांश का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। रेयांश के छठे बर्थडे के मौके पर श्वेता तिवारी उन्हें थीम पार्क में लेकर पहुंची जहां पर दोनों मां बेटे ने जमकर मस्ती की। हालांकि इस दौरान श्वेता तिवारी को जरा बेटे की बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों और वीडियो के कारण ट्रोलिंग का सामने भी करना पड़ा रहा है।

लिप किस करने पर ट्रोल हो रही हैं श्वेता तिवारी
रेयांश पूरे 6 साल के हो चुके हैं और बेटे के इस जन्मदिन को श्वेता तिवारी ने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। रेयांश का यह छठा बर्थडे एम्यूजमेंट पार्क मैजिक वर्ल्ड में मनाया गया है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस दौरान श्वेता तिवारी ने एक तस्वीर ऐसी शेयर की जिसमें वो अपने बेटे के होंठों पर किस करती दिखाई दे रही हैं। इसी तस्वीर के लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और इसे भारतीय संस्कति के खिलाफ बता रहे हैं।

मोनोकिनी पहने उतरीं पूल में
श्वेता तिवारी और रेयांश की इन तस्वीरों और वीडियो को देखने के बाद साफ है कि दोनों ने रेयांश के बर्थडे को खूब इंजॉय किया। इस दौरान दोनों मां-बेटे अलग अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। कहीं दोनों कार में सेल्फी लेते हुए तो किसी तस्वीर में दोनों वाटर पार्क में मस्ती करते दिख रहे हैं। पूल में ब्लैक कलर की मोनोकिनी पहने श्वेता तिवारी का सिजलिंग अंदाज भी उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

श्वेता तिवारी ने शेयर की तस्वीरें और वीडियो
फोटोज के अलावा श्वेता ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनके कमरे में जानवरों के कॉस्ट्यूम में कुछ लोग रेयांश का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए इसे बेस्ट हॉलीस्टे बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- बेस्ट होलीस्टे imagicaaworld में बहुत मजा आया...रेयांश के जन्मदिन को इतना यादगार बनाने के लिए धन्यवाद novotelimagicaa।

श्वेता तिवारी की शादियां
बता दें एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने दो शादियां की और उनकी दोनों शादियां नाकाम रही। एक्ट्रेस की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी। राजा चौधरी से तलाक के कुछ सालों बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी की थी। श्वेता ने तीन साल डेटिंग करने के बाद 2013 में एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। 2016 में अभिनव और श्वेता के बेटे रेयांश का जन्म हुआ।


Click it and Unblock the Notifications