श्वेता तिवारी ने पहली बार अपने पहले तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एक तो जाट दूसरा...

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। बता दें कि श्वेता तिवारी के वीडियो और ग्लैमरस फोटोज सोशल मीडिया पर छाए रहते है। 44 की उम्र में भी श्वेता तिवारी ने खुद को बहुत ही मेनटेन रखा है। सिंगल मदर होने के बाद भी उन्होंने अपने दोनों बच्चों की देखभाल में कोई कमी नहीं रखी है। बता दें कि श्वेता तिवारी की दो बार शादी हुई थी और दोनों ही शादियां असफल रहीं।
दूसरी जात के लड़के से शादी करने पर मचा था घर में हंगामा
तलाक की वजह से श्वेता तिवारी को कई तरह की बातें भी सुननी पड़ीं थीं। वहीं हालिया इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने खुलासा किया कि उनके पहले तलाक से उन्हें काफी धक्का लगा था उन्हें और उनकी मां को तरह-तरह की बातें सुननी पड़ी थीं। श्वेता ने कहा कि- 'मैंने एक जाट से शादी की उसका हमारी फैमिली में एक अलग ही ईशू था। लोगों ने बोलना शुरू कर दिया था कि ये क्या कर रही हैं ये नाम खराब कर रही है और उसके ऊपर से तलाक हो जाता है तो हे भगवान।'
मैं इमोशनल थी...
तलाक होने से बुरा मुझे इसलिए नहीं लग रहा था कि मैं आर्थिक रूप से मजबूत हूं की नहीं हूं। मैं इमोशनल थी कि मेरी बच्ची को पिता नहीं मिलेगा, लेकिन मुझे बाद में इसका एहसास हुआ कि नहीं...आप एक हैप्पी फैमिली तभी हो सकते हो जब आप एक मेंटली हैप्पी हो।
दो बार हुई शादी और तलाक
आपको बता दें कि श्वेता ने राजा चौधरी से साल 1998 में शादी की थी और दोनों का तलाक 2012 में हो गया था। फिर उन्होंने अपने दोस्त अभिनव कोहली से साल 2013 में शादी की थी, लेकिन दोनों की शादी लंबी नहीं चली 6 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। श्वेता ने अभिनव पर मार पीट का भी आरोप लगाया था। बता दें कि अभिनव से श्वेता को एक बेटा है और राजा चौधरी से श्वेता की एक बेटी है पलक तिवारी जो इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











